देश की शांति, खुशहाली व विकसित बनाने के लिए भाजपा सरकार बनाना जरूरी : रणजीत सिंह सिरसा से भाजपा प्रत्याशी डॉ अशोक तंवर व मंत्री डा. कमल गुप्ता ने शामिल होकर की वोटों की अपील

रणजीत सिंह सिरसा
 
कमल गुप्ता

हिसार। चुनाव का समय नजदीक आते-आते भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। पार्टी नेता विभिन्न क्षेत्रों में जाकर नुक्कड़ सभाएं करके वोटों की अपील कर रहे हैं।  इसी कड़ी में नवदीप कॉलोनी स्थित फ्लिप वेंकट में भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह की सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता व सिरसा से प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर भी शामिल हुए।

रणजीत सिंह एवं अशोक तंवर का कार्यक्रम पहुंचने पर वरिष्ठ नागरिक एवं समाजसेवी छोटूराम गोदारा ने स्वागत किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिसार से उम्मीदवार रणजीत सिंह ने कहा कि देश की शांति व खुशहाली के लिए तथा देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाना बेहद जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमें 400 पार का जो संकल्प दिया है, उसे पूरा करना हम सबका नैतिक, सामाजिक व राजनीतिक कर्तव्य है।

उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस संकल्प पूरा करने में जी जान से कार्य करें। 


स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि चुनाव का दिन नजदीक आ रहा है। ऐसे में हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों को याद रखें और देश को विकसित बनाने में अपना संपूर्ण योगदान दें। सिरसा से उम्मीदवार डॉ. अशोक तंवर ने इस अवसर पर कहा कि चौ. रणजीत सिंह सुलझे हुए, मेहनती और ईमानदार व्यक्ति हैं। हम सबको एकजुट होकर राष्ट्र हित में योगदान देते हुए उन्हें विजयी बनाना है। उन्होंने कहा कि चौ. रणजीत सिंह व वे खुद एक—दूसरे का सिरसा व हिसार में सहयोग करेंगे और जनता के सहयोग से हिसार व सिरसा सहित हरियाणा की सभी

10 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी। भाजपा लोकसभा मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि पार्टी नेता नवदीप गोदारा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में नागरिक पहुंचे और उन्होंने हिसार एवं सिरसा प्रत्याशियों का तहदिल से स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चेयरमैन ईश्वर मालवाल, पूर्व मेयर गौतम सरदाना, महावीर प्रसाद महिपाल, जयसिंह बिश्नोई,

जिला उपाध्यक्ष संजीव रेवड़ी, संजीव गंगवा, मनदीप मलिक, पीयूष मेहता, गायत्री यादव, सुनीता रेड्डू, विनय कुमार, पूर्व रजिस्ट्रार सुरेंद्र मेहता, सुशील बुडाकिया, सतीश सुरलिया, मनप्रीत सिरसवा, कृष्ण बिश्नोई, दयानंद शर्मा, महेंद्र सिंह पानू, दिलीप सिंह सावंत, दुष्यंत बादल, एडवोकेट मोहित अरोड़ा, अरविंद भाखर, अजीत दाहिमा, रामफल कमांडो, हरीश सरपंच, कुलदीप सोनी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं नगरवासी मौजूद थे।