ऐलनाबाद व रानियां में भाजपा की बूथ स्तरीय बैठकें आयोजित
 

 भाजपा मंडल, बूथ, शक्ति केंद्र प्रमुख व कार्यकर्ताओं की बैठकों का आयोजन
 
 
 प्रदेश महामंत्री व जिलाध्यक्ष ने की शिरकत
 
सिरसा, 02 अप्रैल। ऐलनाबाद व रानियां में मंगलवार को मंडल, बूथ, शक्ति केंद्र प्रमुख व कार्यकर्ताओं की बैठकों का आयोजन किया गया। इनमें विशेष तौर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनियां व जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग ने शिरकत करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। चौपटा, जमाल, ऐलनाबाद, पोहड़का व रानियां के चारों मंडलों की बैठकें हुई। इन बैठकों में बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख व उच्च पदस्थ दायित्ववान व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग ने कहा कि पार्टी ने डॉ. अशोक तंवर को सिरसा लोकसभा से चुनाव मैदान में उतारा है इसलिए हर कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में गांव-गांव जाकर प्रचार प्रसार करें और उनके चुनाव में विजयश्री प्राप्त करने के लिए पूरी ताकत लगा दें।
उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को लेकर जनता में बेहद उत्साह का माहौल है और आज भारत का हर मतदाता नरेंद्र मोदी को ही एक बार फिर से प्रधानमंत्री देखना चाहती है। ऐसे में यह जरूरी है कि हर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी मजबूत होकर उभरें और बहुमत के साथ भाजपा फिर से देश की सेवा के लिए सत्तासीन हो सके।
प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनियां ने बैठकों में संबोधन के दौरान एक राष्ट्र समृद्ध राष्ट्र का जिक्र करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व तरक्की की है। वर्ष 2047 में जब देश अपनी आजादी की स्वर्ण जयंती मनाएगा तो एक विकसित भारत के रूप में मनाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए एक-एक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है और हर कार्यकर्ता का पूरा सम्मान है। सभी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ पार्टी प्रत्याशी की जीत का मार्ग प्रशस्त करें। वहीं प्रभारी वेद फूलां ने भी अपने संबोधन में भाजपा प्रत्याशी की विजयश्री के लिए कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया और कहा कि पूरी मेहनत से गांव-गांव और गली-गली जाकर कमल के फूल का प्रचार करें और पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों को बताएं ताकि लोग जागरूकता और उत्साह के साथ पार्टी के पक्ष में मतदान कर सकें। इस अवसर पर लोकसभा सह संयोजक जगदीश शर्मा, लोकसभा विस्तारक रमेश कुमार, भाजपा जिला प्रवक्ता निक्कू राम फौजी, जिला सचिव प्रताप सोलंकी, मंडल प्रभारी भूपेश मेहता, बंसी छाबड़ा, मंडल अध्यक्ष चौपटा योगेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष जमाल सतबीर बेनीवाल, ओबीसी मोर्चा जिला प्रवक्ता डॉ. शैलेंद्र पनिहार, विधानसभा विस्तारक सोहन लाल आदि भाजपा के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।