Breaking News हरियाणा के जाट अखाड़ा हत्याकांड के दोषी कोच को फांसी बच्चे समेत 6 लोगों की हत्या का था मामाला
Breaking News Coach convicted in Haryana's Jat Akhara massacre was hanged. It was a case of murder of 6 people including a child.
Feb 23, 2024, 17:53 IST
कोर्ट ने रहम की दलील ठुकराई
हरियाणा में रोहतक के चर्चित जाट अखाड़ा हत्याकांड में कोर्ट ने 6 कत्ल के दोषी सुखविंदर कोच को फांसी की सजा दे दी है। हत्या के लिए उसे हथियार सप्लाई करने वाले पूर्व फौजी को 3 साल कैद की सजा सुनाई गई है।
इससे पहले बुधवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। वहीं दोनों पक्षों के बीच करीब 45 मिनट तक बहस चली थी।
बहस में पीड़ित पक्ष के वकील जय हुड्डा ने कोर्ट से आरोपियों को फांसी की सजा सुनाने की पैरवी की थी। उन्होंने कहा कि आरोपी ने जितनी बेरहमी से गुनाह किया है, वह रेयर ऑफ द रेयरेस्ट केस की श्रेणी में आता है। उसने 7 लोगों को गोली मारी थी, जिनमें से 6 की मौत हो गई। इनमें, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।