BREAKING NEWS : चंडीगढ़ में इंडिया गठबंधन को झटका लगा है.  यहां पर नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा 
 

BREAKING NEWS: India alliance has suffered a setback in Chandigarh. Here the candidates of Congress and Aam Aadmi Party had to face defeat in the Senior Deputy Mayor election of Municipal Corporation.
 
 

 चंडीगढ़ में इंडिया गठबंधन को झटका लगा है.  यहां पर नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा है. भाजपा के कुलजीत संधू सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव जीत गए हैं. 

 चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयर में AAP-कांग्रेस गठबंधन को बड़ा झटका लगा है. इस चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार ने जीत हासिल की है. बीजेपी के कुलजीत संधू को 19 वोट मिले. वहीं 'इंडिया' गठबंधन (आप-कांग्रेस) की तरफ से उम्मीदवार रहे गुरप्रीत गाबी को 16 वोट मिले.

वहीं डिप्टी मेयर के लिए बीजेपी की तरफ से राजिंदर सिंह और इंडिया गठबंधन की तरफ से निर्मला देवी मैदान में हैं. वोटिंग शुरू होने के बाद चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने अपना वोट डाला.

सुप्रीम ने पलट दिया था फैसला

बीजेपी के उम्मीदवार ने 30 जनवरी को मेयर चुनाव में आप-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार को हराकर जीत हासिल की थी. इसके बाद गठबंधन ने रिटर्निंग अधिकारी अनिल मसीह पर गड़बड़ी के आरोप लगाए.

मसीह ने गठबंधन सहयोगियों के आठ वोटों को अवैध घोषित कर दिया था. इसके बाद आप के उम्मीदवार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया. 20 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने रिजल्ट को पलट दिया और आप के उम्मीदवार को विजेता घोषित किया.

क्या हैं समीकरण?
चंडीगढ़ नगर निगम के 35 सदस्यीय सदन में, बीजेपी के पास 14 पार्षद हैं, जिसमें सांसद और पदेन सदस्य किरण खेर का एक और वोट है.

AAP के पास 13, जबकि कांग्रेस के पास 7 पार्षद हैं. शिरोमणि अकाली दल का एक पार्षद है, जिसने बीजेपी को समर्थन दिया है. आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों के पाला बदलने से बीजेपी के पास 19 वोट हो जाएंगे, जिसमें एक शिरोमणि अकाली दल भी शामिल है.