BSEH UPDATE : 24 व 25 फरवरी को अवकाश के दिनों में खुला रहेगा बोर्ड कार्यालय-बोर्ड अध्यक्ष
BSEH UPDATE: Board office will remain open on holidays on 24th and 25th February - Board Chairman
Feb 23, 2024, 17:55 IST
भिवानी, 23 फरवरी, 2024 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक व मुक्त विद्यालय) की वार्षिक परीक्षाएं 27 फरवरी, 2024 से आरम्भ हो रही हैं। सभी पात्र परीक्षार्थियों के अनुक्रमांक 20 फरवरी, 2024 से बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर जारी कर दिए गए हैं।
इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ० वी.पी.यादव ने बताया कि जिन परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र के विवरणों में शुद्धि करवाई जानी है तथा जिन विद्यालयों/परीक्षार्थियों के अनुक्रमांक किसी कारणवश रोके गये हैं, ऐसे परीक्षार्थी/विद्यालय 24 व 25 फरवरी, 2024 को अवकाश के दिनों में भी विवरणों में शुद्धि एवं शुल्क जमा करवा सकते है। इन दिनों में बोर्ड कार्यालय की सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक व मुक्त विद्यालय) शाखाएं प्रात: 09:00 बजे से सांय 04:30 बजे तक खुली रहेंगी। ऐसे परीक्षार्थी एवं विद्यालय सम्बन्धित दस्तावेज लेकर बोर्ड कार्यालय में व्यक्तिगत तौर पर आ सकते हैं।
.