Chanakya ki Niti : पत्नी होते हुए दूसरी स्त्रियों की ओर क्यों आकर्षित होते हैं पुरुष, जानें क्या कहती है चाणक्य नीति
 

Chanakya ki Niti: Why are men attracted towards other women despite having wives, know what Chanakya Niti says
 
 

(नई दिल्ली)। दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए पति-पत्नी के बीच मधुर और समझदारी भरा रिश्ता जरूरी है। चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में विवाह के बारे में कई महत्वपूर्ण बातें लिखी हैं। उन्होंने बताया कि जीवन को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि क्यों पति-पत्नी के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हो जाते हैं और पति दूसरी महिलाओं की ओर आकर्षित हो जाता है।


पति-पत्नी का रिश्ता भी आकर्षण के केंद्र पर टिका होता है। जब तक वे एक-दूसरे की परवाह करते हैं, एक-दूसरे के प्रति आकर्षित होते हैं, उनके बीच का रिश्ता बेहतर होता है। लेकिन जब उन दोनों को एक-दूसरे की आदतें बुरी लगने लगती हैं, वे एक-दूसरे को समय नहीं देते हैं तो इससे उनका रिश्ता खराब होने लगता है। इससे पति अपनी पत्नी से दूर चला जाता है और दूसरी महिला की ओर देखने लगता है।


जब पत्नी बच्चे को जन्म देती है तो पति-पत्नी के रिश्ते पर भी असर पड़ता है। यह वह समय होता है जब दोनों शारीरिक रूप से करीब नहीं हो सकते क्योंकि महिला को बच्चे के साथ अधिक समय बिताना होता है। ऐसे समय में पुरुष दूसरी महिलाओं की ओर रुख करता है।

कई बार अलग-अलग सोच के कारण पति-पत्नी के बीच रिश्ते खराब होने लगते हैं। वे अक्सर एक-दूसरे से चिढ़ जाते हैं। यही वह समय होता है जब पति का अपनी पत्नी के प्रति आकर्षण कम होने लगता है और वह दूसरी महिलाओं की ओर आकर्षित होने लगता है।


कम उम्र में शादी होने से भी कई बार पति-पत्नी के रिश्ते में दरार आ जाती है। कम उम्र में शादी के दौरान दोनों की परिपक्वता का स्तर बेहतर नहीं होता है। इस समय भविष्य और करियर को लेकर चिंताएं घेरे रहती हैं। ऐसे मामलों में करियर की चिंता के कारण पति अपनी पत्नी से दूर चला जाता है और दूसरी महिलाओं में दिलचस्पी लेने लगता है।