चंडीगढ़ आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत करना अब होगा आसान, मिलेगी ये खास सुविधा
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता की अनुपालना में अब आमजन भी आयोग के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। नागरिकों को सतर्क होकर चुनाव में भाग लेना होगा। इसके लिए चुनाव आयोग ने सी-विजिल मोबाइल एप विकसित किया है।
सीविजल मोबाइल एप के माध्यम से आमजन को चुनाव ऑब्जर्वर के समान एक शक्ति प्रदान की है, जिस पर वे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। नागरिक अपने मोबइल से फोटो व वीडियो, ऑडियो भी सी-विजिल एप पर भेज सकते हैं। 100 मिनट के अंदर-अंदर संबंधित शिकायत पर एक्शन लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नागरिक आयोग के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करेंगे और निष्पक्ष, स्वच्छ और पारदर्शी बनाने में सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नागरिक गूगल प्ले स्टोर से इस एप्लिकेशन को एंड्राइड फोन तथा एप स्टोर से आई फोन पर डाउनलोड कर सकते हैं। आमजन फोटो खींच सकते हैं या दो मिनट की वीडियो भी रिकॉर्ड करके इस एप पर अपलोड कर सकते हैं। वह फोटो और वीडियो जीपीएस लोकेशन के साथ एप पर अपलोड हो जाएगी। शिकायत दर्ज करने के 100 मिनटों में शिकायत का समाधान किया जाएगा।
इसके अलावा, संबंधित शिकायत नेशनल ग्रीवांस रिडरेसल सिस्टम पोर्टल पर भी डाल सकते हैं। उन्होंने बताया कि फलाइंग स्कवाइड, सटेटिक सर्विलेंस टीमों की लाइव जानकारी रहती है और सी-विजिल एप पर जिस स्थान से शिकायत प्राप्त होती है तो निकट टीमें तुरंत वहां पहुंचेंगी।"