सीआईए स्टाफ कालांवाली द्वारा 50 लिटर लाहन (शराब) सहित एक व्यक्ति को काबू करने में सफलता हासिल की
सीआईए स्टाफ कालांवाली द्वारा 50 लिटर लाहन (शराब) सहित एक व्यक्ति को काबू करने में सफलता हासिल की
डबवाली अप्रैल 11 पुलिस अधीक्षक डबवाली के दिशा-निर्देशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली श्री राजीव कुमार के कुशल नेतृत्व मे अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए सीआईए कालांवाली स्टाफ की टीम ने गाँव देशुमलकाना से एक व्यकित को 50 लिटर लाहन शराब सहित काबु करने में सफलता हासिल की है ।
इस बारे में प्रभारी सीआई स्टाफ कालांवाली उप नि.राजपाल ने बताया कि पकड़े गये आरोपी की पहचान गुरमेल सिंह पुत्र भुरा सिंह वासी देशुमलकाना के रुप में हुई है । उन्होने बताया कि ASI कृष्ण कुमार गस्त पङताल अपराध बस अड्डा गांव देसु-मलकाना मौजुद थे कि मुखबर खास ने ASI को सुचना दि कि गाँव में एक व्यकित अपने घऱ के अन्दर नीम के पेड के निचे नाजायज शराब निकालने के लिए लाहन तैयार कर रहा है । जिस पर ASI ने साथी कर्मचारीयों को अवगत करवाकर उक्त स्थान पर दबिश देकर गुरमेल सिंह पुत्र भूरा सिंह वासी गांव देसु-मलकाना को 50 लिटर लाहन शराब के साथ काबु किया गया ।
आरोपी गुरमेल उक्त से लाहन बरामद होने पर थाना कालांवाली मे अभियोग न.116 दिनांक 10.04.2024 धारा 61(a)/4/20 EX Act के तहत दर्ज करके नियमानुसार कारवाही अमल में लाई गई ।