सिविल सर्जन डॉ. एम.के. भादू ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ
 

Civil Surgeon Dr. M.K. Bhadu launches Pulse Polio campaign
 
 
सिरसा, 03 मार्च। पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ सिविल सर्जन डॉ. एम.के. भादू ने स्थानीय जिला नागरिक अस्पताल सिरसा में बच्चों को पोलियो की बूंदें पिलाकर किया। 
 सिविल सर्जन डा. भादू ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए जिला में 741 बूथ, 48 ट्रांजिट टीम एवं 152 मोबाइल टीम बनाई गई हैं जिसमें 1,49,356 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस कार्य को सुचारू रूप से करने के लिए जिला में 150 सुपरवाइजर व 2840 वैक्सीनेशन बुथ मैम्बर लगाए गए हैं तथा सभी को हिदायत दी गई है कि वो अपने एरिया के स्लम एरिया व हाई रिस्क एरिया (ईंट भट्ठा और घुमंतू आदि) पर अधिक ध्यान दें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि कोई बच्चा न छूटे।
सिविल सर्जन ने आमजन से अपील की है कि वे अपने पांच साल तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर जाकर पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं।
इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नितिन सोमानी, उप सिविल सर्जन डॉ. बुध राम, डॉ. संजय कुमार, योगेश खन्ना, एएनएम दर्शना, निर्मला, नर्स जीतो स्टाफ, पवन काउंसर, डब्ल्यू.एच.ओ. आइ.एफ.वी. महावीर व कमल ककड़ भी उपस्थित थे।