क्लेरिकल एसोसिएशन चलाएगी वोट फॉर 35400 अभियान : गणेश कुमार
Clerical Association will run Vote for 35400 campaign: Ganesh Kumar
Mar 4, 2024, 13:27 IST
सर्वसम्मति से गणेश कुमार प्रधान तो अनिल ग्रेवाल बने सीएडब्ल्यूएस के राज्य महासचिव
सिरसा। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा के बैनर तले 42 तक हड़ताल पर रहे हरियाणा के सभी विभागों, बोर्डों, नगर निकायों और विश्वविद्यालयों में कार्यरत लिपिकीय कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। वित्त्त विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर लिपिक/आशुलिपिक का वेतन 19900 से बढ़ाकर 21700 कर दिया है, जिसको एसोसिशन ने हड़ताल के समय ही नकार दिया था। सभी कर्मचारियों ने इस नोटिफिकेशन को मुख्यमंत्री द्वारा किया गया भद्दा मजाक करार दिया है। इसी मुद्दे को लेकर रविवार को जींद में क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी ने राज्य स्तरीय बैठक की, जिसकी अध्यक्षता यशपाल सिंह उप अधीक्षक ने की, जिसमें सभी राज्य कार्यकारिणी सदस्य, जोनल कोऑर्डिनेटर, जिला कोऑर्डिनेटर व जिला के प्रधान उपस्थित रहे। सभी जिलों से आए प्रतिनिधियों ने सर्व सम्मति से अनिल ग्रेवाल को क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी का राज्य महासचिव बनाया गया। इससे पूर्व उपायुक्त कार्यालय से संबंध रखने वाले झज्जर जिले के प्रधान रहे गणेश कुमार को भी सर्व सम्मति से राज्य प्रधान बनाया गया था। जानकारी देते हुए महासचिव अनिल ग्रेवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने 15 अगस्त 2023 के समझौते को दरकिनार करते हुए लिपिकीय वर्ग के कर्मचारियों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है, जिसका एसोसिएशन पुरजोर विरोध करती है। इसके अलावा राज्य प्रधान गणेश कुमार ने सरकार को चेतावनी देते कहा कि हम सभी जिलों में जाकर लिपिकीय कर्मचारियों से मिलेंगे और जल्द ही एक बड़ी रैली करके सरकार का विरोध करते हुए वोट फॉर 35400 अभियान शुरू करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से गौरव बजाज, कपिल शर्मा, कर्ण सिंह, देवेंद्र खुंगा, नेत्रपाल, यशवीर चौहान, सुनील गुज्जर, कपिल शर्मा, प्रवेश कुमार, जगदीप सिंह, जगदीश फौजी, राजेश घोटिया आदि मौजूद रहे।
फोटो:
फोटो: