लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने दी 5 गारंटी, जारी किया घोषणापत्र: राजकुमार शर्मा 
 

Congress gave 5 guarantees in Lok Sabha elections, released manifesto: Rajkumar Sharma
 
 
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा बोले, क्रांतिकारी मैनिफेस्टों से होगा व्यवस्था परिवर्तन
 
सिरसा। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी किया है, जिसमें 5 गारंटी दी गई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा ने क्रांतिकारी मैनिफेस्टों बताते हुए कहा कि मैनिफेस्टो की आत्मा हमारी 5 गारंटी में है। राजकुमार शर्मा ने मैनिफेस्टों में 5 गारंटी का विवरण देते हुए बताया कि पहली गारंटी में युवाओं के साथ न्याय होगी, जिसमें नौकरी पक्की, भर्ती भरोसा, पेपर लीक से मुक्ति, गिग-वर्कर सुरक्षा व युवा रोशनी इत्यादि नीतियां शामिल होंगी। दूसरी गारंटी होगी नारी न्याय, जिसमें महालक्ष्मी, आधी आबादी, पूरा हक, शक्ति का सम्मान, अधिकार मैत्री, सावित्री बाई फुले हॉस्टल इत्यादि नीतियां शामिल होंगी। तीसरी गारंटी किसानों को समर्पित होगी और किसानों के साथ न्याय होगी, जिसमें फसलों के सही दाम व कानूनी गारंटी, कर्ज़ मुक्ति, बीमा भुगतान का सीधा ट्रांसफर, उचित आयात-निर्यात नीति, जीएसटी मुक्त खेती इत्यादि पर नीतियां बनेगी। इसी प्रकार चौथी गारंटी श्रमिक न्याय होगा जिसमें श्रम का सम्मान, सबको स्वास्थ्य अधिकार, शहरी रोजगार गारंटी, सामाजिक सुरक्षा, सुरक्षित रोजगार इत्यादि शामिल होगा। घोषणापत्र के अनुसार पांचवी गारंटी में हिस्सेदारी न्याय का उल्लेख किया गया है, जिसमें गिनती करो, आरक्षण का हक, एससी/एसटी सब प्लान की कानूनी गारंटी, जल-जंगल-ज़मीन का क़ानूनी हक़, अपनी धरती, अपना राज इत्यादि शामिल किया गया है। राजकुमार शर्मा ने कहा कि यह घोषणापत्र हिंदुस्तान का चेहरा बदलेगी और नई व्यवस्था परिवर्तन का उदाहरण बनेगा।