प्रतिदिन मुंह व दांतों की सफाई करना जरूरी : डा. शीतल
It is important to clean mouth and teeth daily: Dr. Sheetal
Mar 20, 2024, 17:28 IST
प्रतिदिन मुंह व दांतों की सफाई करना जरूरी : डा. शीतल हमारी छोटी सी लापरवाही हमें बीमार बना देती है : प्रधानाचार्य कृष्ण लाल गोदारा सिरसा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मल्लेकां में वल्र्ड ओरल हेल्थ डे पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लेकां की अेर से पोस्टर मेकिंग स्पर्धा करवाई गई। इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों ने ओरल हेल्थ से संबंधित शपथ ली। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डा. शीतल ओरल हेल्थ से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को मुंह व दांतों से संबंधित वभिन्नि छोटी-छोटी समस्याओं व बीमारियों से अवगत करवाया। बच्चों ने अपने-अपने दांतों को दिखाकर उनसे संबंधित जानकार प्राप्त की। सभी बच्चों को मौके पर टूथ पेस्ट व ब्रश वितरित किए गए। उन्होंने बच्चों को सही तरीके से ब्रश करने के तरीके भी बताए। स्पर्धा में विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य कृष्ण लाल गोदारा ने सभी विद्यार्थियों को नियमित रूप से मुंह व दांतों की सफाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मुंह में दांत मोतियों की तरह चमकने चाहिए तभी हमारे पौष्टिक आहार का असर शरीर पर रहे। हमारी थोड़ी सी लापरवाही हमें बीमार कर देती है। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता संतोष कुमारी ख्यालिया ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का धन्यवाद किया। इस अवसर पर दीपेंद्र, सुरजीत, मंजीत कौर, किरणबाला, शालू रानी, नेहा सचदेवा, सरिता, ममता रानी, बबीता रानी, दीपक ग्रोवर, कमलेश रानी, ज्योति बाला, गुरजीत कौर, वेदप्रकाश, कुलदीप यादव, इंद्रपाल, सुरेश कुमार, जगसीर सिंह, श्रवण कुमार मौजूद रहे।