विश्व हिंदु परिषद की ओर से जनता भवन रोड स्थित रामभवन में धर्म रक्षा समर्पण निधि कार्यक्रम
Dharma Raksha Samarpan Nidhi program on behalf of Vishwa Hindu Parishad at Ram Bhavan, Janata Bhawan Road.
Mar 4, 2024, 15:18 IST
राम सबके हैं : डा. सुरेन्द्र जैन
सिरसा। विश्व हिंदु परिषद की ओर से जनता भवन रोड स्थित रामभवन में धर्म रक्षा समर्पण निधि कार्यक्रम
आयोजित किया गया, जिसमें विहिप से जुड़े व समाज के गणमान्य लोगों ने अपनी बढ़चढ़ कर उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के तौर पर अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री डा सुरेंद्र जैन ने शिरकत की, जबकि विशिष्ठ अतिथि के तौर पर विशिष्ठ अतिथि प्रो. गणेशी लाल, पूर्व राज्यपाल उड़ीसा, मुख्तयार सिंह नामधारी समाज प्रतिनिधि ने उपस्थिति दर्ज करवाई। उनके साथ प्रांत मंत्री वरूण ने भी मंच सांंझा किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन सुरेंद्र पूनिया प्रांत मिलन प्रमुख, बजरंग दल ने बखूबी किया। सर्वप्रथम बृज मोहन विभाग अध्यक्ष व हरि किशन गोयल जिला अध्यक्ष ने मुख्यातिथि व विशिष्ठ अतिथियों का स्वागत किया।
इस मौके पर प्रो. गणेशीलाल ने अपने संबोधन में सामाजिक समरस्ता व समन्वय को समाज की जीवित आत्मा के रूप में बताया। मुख्यातिथि अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री डा. सुरेंद्र जैन ने कहा कि राम सभी के है । भगवान श्रीराम के नाम पर किसी प्रकार का मतभेद नहीं होना चाहिए। इस मौके पर नामधारी समाज से आए मुख्तयार सिंह ने कहा कि सतगुरू के मार्ग दर्शन से राम जी का प्रेम और मर्यादा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। विभागाध्यक्ष बृजमोहन शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राम लला जी आए और राम युग भी शुरू हो चुका है। हम सभी को अपने जीवन का सबसे स्वर्णिम दिन देखने को मिला है। जिलाध्यक्ष विहिप हरीकृष्ण गोयल ने कार्यक्रम में पहुंचने पर सभी महानुभावों का धन्यवाद किया।