खेलों में अनुशासन का विशेष महत्व: सुनीता दुग्गल बोली, योग से पूरे विश्व ने माना भारत का लोहा
 

Special importance of discipline in sports: Sunita Duggal said, the whole world recognized India's iron through yoga.
 
 
जिलाध्यक्ष सिहाग ने कहा, मैराथन देश को जोडऩे में होगी सहायक
 
सिरसा, 4 मार्च। सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है जो व्यक्ति के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करता है। वे सोमवार को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में नारी शक्ति वंदन मैराथन को बतौर मुख्यातिथि हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के दौरान उपस्थितजनों को संबोधित कर रही थी। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा की ओर से किया गया था जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग ने की।           उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सांसद दुग्गल ने कहा कि खेल की पहली कड़ी अनुशासन पर आधारित है और सभी प्रतिभागियों को इसका बेहद ध्यान रखना होगा। उन्होंने
कहा कि आज पूरे देश में नारी शक्ति वंदन मैराथन का आयोजन किया गया है। भारत के विकास में नारी शक्ति ने जो प्रदर्शन किया है, उसी की वजह से आज देश वैश्विक स्तर पर सभी क्षेत्रों में शीर्ष पर बना हुआ है। सांसद दुग्गल ने अपनी ओर से सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि जिन महिला खिलाडिय़ों ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश का परचम लहराया है, वे हम सभी की प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि सभी को खेलों में अवश्य भाग लेना चाहिए क्योंकि खेल ही एक ऐसा माध्यम है जिसमें अनुशासन व भाईचारा बढ़ता है।
            सांसद ने कहा कि योगासन भी अनुशासन को बढ़ावा देता है क्योंकि इससे व्यक्ति अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण कर पाता है। भारत के योग को पूरे विश्व में माना है और इसे अपनाया है। ऋषि मुनियों की योग साधना का ही तप है कि पूरे विश्व में योग की अनुपम साधना से ही पूरे विश्व योगमय हुआ है। उन्होंने सूर्य नमस्कार को भी अपनाने पर बल दिया ताकि इंसान अपने भीतर आध्यात्मिक शक्ति बटोर सके।
            कार्यक्रम की अध्यक्ष निताशा सिहाग ने कहा कि महिला आरक्षण से महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया गया मूलमंत्र आज हर प्रकार से बेटियों के सम्मान को बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि ये मैराथन निश्चित रूप से देश को जोडऩे का काम करेगी जो सभी महिला शक्ति के भीतर नई ऊर्जा का संचार करेगी।
              इस अवसर पर उनके साथ भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भावना शर्मा एडवोकेट, बेगो बाई, कुसुमलता, तारावती चौधरी, अनीता सैनी, सुमन सैनी, स्नेह शर्मा, सोनिया शर्मा, स्मृति सिन्हा, मीनू सोनी, सुनीता सेठी, नीलम रानी, अमृतपाल कौर, वंदना रानी, भाजपा नेता भूपेश मेहता, जिला मीडिया प्रभारी अमित सोनी, निवर्तमान पार्षद सुनील बहल, कर्ण दुग्गल, प्रेम सैनी, सुनील सैनी, विनोद नागर सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।