जिला पुलिस की जुआरियों पर दबिश, 31145 रुपए की जुआ व सट्टा राशि सहित आठ लोग काबू
सिरसा --- पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के दिशा निर्देशानुसार गैर कानूनी धंधा करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए स्टाफ, सिरसा तथा स्पेशल स्टाफ ,सिरसा व एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर जुआ व सट्टा खाई वाली करते हुए आठ लोगों को काबू कर उनके कब्जा से 31145 रुपए की जुआ व सट्टा राशि बरामद की है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि सीआईए की पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान डिंग थाना क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान पुलिस पार्टी को महत्वपूर्ण सूचना मिली कि गांव कोटली क्षेत्र में कुछ लोग सार्वजनिक जगह पर जुआ खेल रहे हैं
।उक्त सूचना को पाकर पुलिस पार्टी में गांव कोटली में दबिश देकर 6 लोगों को 25600 की जुआ राशि के साथ काबू कर लिया । उन्होने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान ओमप्रकाश पुत्र बुधराम, सुनील पुत्र रतनलाल ,राधेश्याम पुत्र मोहनलाल निवासियान कोटली, नरेश कुमार पुत्र कृष्ण कुमार निवासी हुडा सेक्टर 20 सिरसा ,रमेश पुत्र हरिश्चंद्र निवासी गांव वेदवाला ढाणी व रविंद्र पुत्र बनवारी लाल निवासी सरस्वती कॉलोनी सिरसा के रूप में हुई है । वहीं स्पेशल स्टाफ की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव शाहपुर बेगू क्षेत्र में एक व्यक्ति को 3470 की सट्टा राशि के साथ काबू किया है ।
गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान मनोज कुमार निवासी गांव शाहपुर बेगू के रूप में हुई है । जबकि एंटी नारकोटिक्स सेल ,सिरसा पुलिस टीम ने शिव चौक सिरसा क्षेत्र से रोशन पुत्र रामस्वरूप निवासी खालसा स्कूल वाली गली गुरु नानक नगर, सिरसा को सार्वजनिक जगह पर सट्टा खाई वाली करते हुए 2075 की सट्टा राशि के साथ काबू किया है । गिरफ्तार किए गए सभी लोगों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत संबंधित थानों में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है ।