भाजयुमो महामंत्री के घर पहुंचे डॉक्टर अशोक तंवर, बोले देश में खिलेगा कमल

बोले देश में खिलेगा कमल
 
अशोक तंवर

भाजयुमो महामंत्री के घर पहुंचे डॉक्टर अशोक तंवर, बोले देश में खिलेगा कमल

सिरसा। एक प्रखर राष्ट्र की कल्पना तभी साकार रूप ले सकती है जब देश मजबूत हाथों में हो। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश ने विकास का असली स्वरूप देखा है। आज पूरी दुनिया भारत की तरफ उस उम्मीद से देख रही है जिसके लिए भारत को जाना जाता है। यह बात भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अशोक तंवर

 ने डबवाली में भाजयुमो महामंत्री अमनदीप बराड़ के निवास पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री सतीश जग्गा, भाजपा नेता आदित्य देवीलाल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष कर्ण दुग्गल, जिला प्रवक्ता एडवोकेट किरण इत्यादि मौजूद थे।  मंडल अध्यक्ष संदीप कौशल की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में अशोक तंवर ने कहा कि देश में एक बार फिर

कमल खिलेगा। 25 मई को हरियाणा में मतदान होगा और 4 जून को जनता जवाब देगी कि 400 पार मोदी सरकार। उपस्थित भाजपा नेताओं ने तंवर के लिए मतदान की अपील करते हुए कहा कि जी जान से जुटे और कमल खिलाकर तंवर को लोकसभा में भेजे और देश में मोदी सरकार बनाए। अमनदीप बराड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।