भाजपा का हर कार्यकर्ता लोस चुनाव में दायित्व का निर्वाह करे : नायब सिंह सैनी
 

Every BJP worker should fulfill his responsibilities in Lok Sabha elections: Naib Singh Saini
 
 
सिरसा। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक रोहतक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक सुभाष बराला और सह संयोजक असीम गोयल भी मौजूद रहे व प्रदेश संगठन महामंत्री फनींद्रनाथ शर्मा का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में प्रदेश के पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेशाध्यक्ष सहित प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति को बुलाया। बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए सभी विभागों के कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें में प्रदेश डिजिटल मीडिया (यूट्यूब) प्रमुख के नाते कपिल सोनी, एडवोकेट ने भाग लिया। बैठक में लोकसभा  सिरसा से भाजपा प्रदेश डिजीटल मीडिया विभाग के संयोजक कपिल सोनी एडवोकेट ने भी मीटिंग में उपस्थिति दर्ज करवाई। कपिल सोनी ने बताया कि प्रदेश की लोकसभा चुनाव प्रबंधन कमेटी का प्रदेश लोकसभा चुनावों में अह्म जिम्मीवारी होती है। इस मौके पर नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में प्रमुखता के साथ अपने दायित्व का निर्वाह करें, ताकि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हरियाणा प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित कर उनकी झोली में डाल सकें। मीटिंग में प्रदेशभर से पहुंचे सभी पदाधिकारियों को सभी विभागों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।