श्री रामा क्लब चैरीटेबल ट्रस्ट की कार्यकारिणी का सर्व सम्मति से गठन
Formation of executive committee of Shri Rama Club Charitable Trust unanimously
Apr 7, 2024, 12:42 IST
अश्वनी बठला बने प्रधान, गुलशन वधवा बने महासचिव
सिरसा। श्री रामा क्लब चैरीटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों की बैठक जनता भवन रोड स्थित रामलीला ग्राउंड के कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में सर्व सम्मति से क्लब के पदाधिकारियों की कार्यकारिणी को चुना गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने श्याम बजाज को संरक्षक, अश्वनी बठला को प्रधान, अनिल बांगा को उपप्रधान व गुलशन वधवा को महासचिव चुना। इसके अलावा मिंटु कालड़ा को सचिव, सुरेश अनेजा को कैशियर का दायित्व दिया गया। बैठक में संत लाल गुंबर, सुरेश कालड़ा, राकेश मदान, गुलशन गाबा, राजू चावला, मनीष ऐलावादी, नरेश खुंगर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। नवनियुक्त प्रधान अश्वनी बठला ने कहा कि श्री रामा क्लब चैरीटेबल ट्रस्ट भगवान श्री राम की आदर्श रामलीला मंचन, दशहरा महोत्सव के साथ साथ सभी धार्मिक कार्यक्रम पहले की भांति बड़े उत्साह से आयोजित करेगा। क्लब द्वारा किए जा रहे समाजसेवी कार्यों में श्री रामा पुण्य कर्म बैंक के माध्यम से लंगर सेवा, जल सेवा व रिश्तों की सेवा इत्यादि कार्यों को और गति दी जाएगी। उन्होंने क्लब की नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि श्री रामा क्लब चैरीटेबल ट्रस्ट रूपी जिस पौधे को उनके बुजुर्गों ने लगाया था आज वो वट वृक्ष बन गया है। बड़े गर्व की बात है कि हमारी पीढ़ी दर पीढ़ी इससे जुड़कर भगवान राम की सेवा और भक्ति में लगी हुई है साथ ही समाजसेवा भी कर रही है।
क्लब के प्रधान अश्वनी बठला ने बताया कि आगामी 17 अप्रैल को राम नवमी के पावन अवसर पर रामलीला ग्राउंड में सुबह 10 से 12 बजे तक सत्संग कार्यक्रम होगा तत्पश्वात लंगर भंडारा आयोजित किया जाएगा।
क्लब के प्रधान अश्वनी बठला ने बताया कि आगामी 17 अप्रैल को राम नवमी के पावन अवसर पर रामलीला ग्राउंड में सुबह 10 से 12 बजे तक सत्संग कार्यक्रम होगा तत्पश्वात लंगर भंडारा आयोजित किया जाएगा।