चौटाला गांव में किसानों मजदूरों ने भरी हुंकार, 16 फरवरी से अनिश्चितकालीन आंदोलन की घोषणा।
चौटाला गांव में आज किसानों मजदूरों ने किसान मजदूर पंचायत का आयोजन किया है। आज की पंचायत में किसानों ने वर्ष 2020 का करीब 42 करोड रुपए के बकाया मुआवजे और वर्ष 2023 सहित बकाया फसल बीमा क्लेम जारी करने और अन्य मांग मुद्दों को लेकर हुंकार भरी है। पंचायत शुरू करने से पहले सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन किया गया उसके बाद सुबह 11 बजे पंचायत का सुचारू रूप से संचालन किया गया आज की पंचायत में वक्ताओं ने मुख्य रूप से मुआवजा और फसल बीमा क्लेम सहित मूलभूत सुविधाओं को लेकर अपनी बात रखी। आज की पंचायत में अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय किसान यूनियन, सीआईटीयू और संयुक्त किसान मोर्चा से संबंधित कई संगठनों से जुड़े किसानों मजदूरों ने बड़ी संख्या में भाग लिया है। दोपहर बाद भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद अपने साथियों सहित पहुंचे। रवि आजाद ने कहा कि उनका पूरा संगठन और उनके संगठन से जुड़े प्रदेश भर के किसान मजदूर मजबूती से डटकर संघर्ष में साथ खड़े हैं एक मंच पर तमाम संगठन व्यापक आंदोलन लड़ेंगे। आज पंचायत में किसान नेताओं ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है कि 16 फरवरी को भारत बंद को सफल करेंगे और 16 तक जिले भर में गांव-गांव में जाकर बकाया मुआवजे और फसल बीमा क्लेम सहित अन्य मांगों के संबंध में जनसंपर्क होगा। 17 फरवरी से चौटाला गांव के बाहर हाईवे पर अनिश्चितकालीन आंदोलन चलेगा महत्वपूर्ण निर्णय के बाद सभा से घोषणा की गई कि जल्द ही जिले भर के किसान संगठनों की बैठक के बाद गांवों में प्रचार प्रसार शुरू करेंगे और 17 से बडा़ किसान आंदोलन होगा। आज की पंचायत में तहसीलदार पंचायत में पहुंचे और किसान नेताओं को आश्वासन दिया कि उन्होंने उच्च सत्र पर बातचीत की है जल्द ही बकाया मुआवजा जारी होगा उसके बाद किसानों ने तहसीलदार के मार्फत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा है। आज की पंचायत में मुख्य वक्ता के रूप में किसान नेता रवि आजाद, कामरेड राकेश फगोडि़या, कामरेड नत्थुराम भारुखेडा़, कामरेड राजेंद्र रूपावास, रमेश भादू नगराना, भरत झाझडा़, सोहनलाल भारुखेडा़, कुलदीप गदराना, पुनम गोदारा तेजाखेडा़, संजय मिड्डा रहे है। आज पंचायत में मुख्य रूप से माहावीर नैण, संजय नैण, सरपंच सुभाष बिश्नोई, राजाराम लोहमरोड़, रणवीर लोहमरोड़, पूर्व सरपंच आत्माराम छिम्पा, पूर्व सरपंच कृष्ण बिश्नोई, सरपंच भादरराम, सिंघाठिया, अजय बराड़, अमृतपाल बराड़, जगदीश बेनीवाल, संदीप काशनिया नाथुसरी, हनुमान ताजिया खेड़ा, भूप पूनिया, देवीलाल लुधेश्रर, देवीलाल अली मोहम्मद, रामस्वरूप डिंग मंडी, राजेश खोथ, हंसराज मतुवाला, अजीत सिहाग, पंचायत समिति मेंबर भोजराज स्वामी, दलवीर फगोडि़या, धर्मवीर फगोडि़या, सुशील गोयल, अभिषेक गोदारा सहित बड़ी संख्या में किसान मजदूर नौजवान महिलाएं शामिल रहे हैं।
जारी-
राकेश फगोडि़या
M-8222063881