पूर्व उपप्रधानमंत्री को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
Tribute paid to former Deputy Prime Minister
Apr 6, 2024, 13:25 IST
सिरसा। पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. चौधरी देवीलाल की पुण्य तिथि पर चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर भगवान कोटली युवा जिला प्रधान इनेलो, डा. योगेश सहारण, अभिमन्यु सिहाग, इदु खान, बबल विर्क, योगेश गर्वा, अमित, हर्ष, साहिल रोज, ज्योति बैनीवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि ताऊ देवीलाल हमेशा गरीबों, जरूरतमंदों, मजदूरों व किसानों के हिमायती रहे। उन्होंने कभी भी किसी के साथ ऊंच नीच या जातिगत भेदभाव नहीं किया। उनकी सोच थी कोई भी गरीब आदमी भूखा न सोये। ताऊ देवीलाल एक बहुत बड़े राजनीतिज्ञ होने के साथ बहुत बड़े समाज सुधारक भी थे। उन्होंने अपने आसपास गरीबों व दबे कुचलों के उपर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ हमेशा अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों के हमेशा ही ध्वजावाहक रहे तथा उनके अंदर त्याग की भावना कूट-कूट कर भरी हुई थी। वो कहा करते थे कि लोकराज-लोकलाज से चलता है। इसलिए उन्होंने कभी राज पाने के लिए दूसरे राजनेता की तरह तिकड़मों व चालबाजियों का सहारा नहीं लिया। उन्होंने कहा कि वो असल में युगपुरुष थे, जिन्होंने देश में अपनी एक अलग पहचान बनाई तथा सारी उम्र सादगी भरा जीवन जिया। चौधरी देवी लाल अपने आप में एक संस्था थे। उन्होंने आम आदमी को अपने अधिकार पहचानने के लिए हमेशा प्रेरित किया।