पूर्व CM का कैप्टन के बयान से किनारा:हुड्डा बोले- मालूम नहीं किसने क्या कहा; ED के सवाल हैं, हम जवाब देने को तैयार
Former CM distanced himself from Captain's statement: Hooda said - Don't know who said what; ED has questions, we are ready to answer
Updated: Feb 5, 2024, 20:31 IST
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस OBC सेल के राष्ट्रीय चेयरमैन और पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के बयान से किनारा कर लिया है। मीडिया से बात करते हुए पूर्व CM हुड्डा ने कहा-मुझे मालूम नहीं किसने क्या बयान दिया। बयान देने वालों से ही पूछना चाहिए। दरअसल, पूर्व सीएम से मीडिया कर्मियों ने कैप्टन द्वारा 5 दिन पहले दिए कांग्रेस पार्टी में दम घुटने वाले बयान को लेकर सवाल किया था।