पूर्व सांसद व भाजपा नेता श्री अशोक तंवर ने पद्मश्री नामांकित - गुरविंदर सिंह को किया सम्मानित
 

Former MP and BJP leader Shri Ashok Tanwar honored Padmashree nominee - Gurvinder Singh.
 
 
सिरसा के पूर्व सांसद व भाजपा नेता श्री अशोक तंवर आज भाई कन्हैया आश्रम पहुंचने पर उन्होंने भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट के मुख्य सेवादार स. गुरविंदर सिंह को पद्मश्री के लिए मनोनीत होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी | इस अवसर पर अशोक तंवर जी ने कहा कि मैं 2010 से भाई कन्हैया आश्रम से जुड़ा हुआ हूं और हमेशा इनकी सेवाओं की हर जगह प्रशंसा करता हूं | वाक्य में ही गुरविंदर सिंह पद्मश्री के हकदार थे, यह सम्मान इन्हें मिला मैं यह मानता हूं कि यह देरी से मिला - बहुत पहले मिल जाना चाहिए था | इनके जीवन से हम सबको इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए कि इन्होंने अपनी जिंदगी को एक चैलेंज के रूप में लिया और घर पर बैठने के बजाए समाज सेवा का रास्ता चुना और एक बड़ा मुकाम हासिल किया जिस पर हम सभी को मान है | श्री अशोक तंवर जी ने कहा कि जब यह सम्मान गुरविंदर जी को मिलेगा तो दिल्ली व सिरसा में एक बड़ा सम्मान समारोह करके हम अपनी तरफ से भी इन्हें सम्मानित करेंगे | इस अवसर पर स. गुरविंदर जी ने अशोक तंवर जी का धन्यवाद किया |