मंत्रिमंडल विस्तार में सरकार ने सभी वर्गों को दी तरजीह: प्रदीप रातुसरिया

Government gave preference to all sections in cabinet expansion: Pradeep Ratusaria
 
 
सिरसा। नवनियुक्त भाजपा सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार में सभी वर्गों को साथ रखने की पहल करते हुए सराहनीय कार्य किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप रातुसरिया ने जारी बयान में कहा कि नायब सैनी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार में नए चेहरों को जगह देकर उन लोगों की जुबां पर ताले लगाने का काम किया है, जो ये कहते हंै कि सरकार एक व्यक्ति विशेष की सरकार है या भेदभाव की नीति वाली सरकार है। रातुसरिया ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार में मंगलवार को नायब सैनी सरकार में सीमा त्रिखा, महिपाल ढांडा, असीम गोयल, अभय यादव, सुभाष सुधा, कमल गुप्ता, विशंभर वाल्मीकि, संजय सिंह को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों को देखते हुए सरकार का ये फैसला सोने पर सुहागा साबित होगा। क्योंकि अभी तक की राज्य सरकार की राजनीति में इस प्रकार की रणनीति को नहीं अपनाया गया और चहेतों को ही मंत्री पद दिए गए थे, जिससे अक्सर सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगते थे, लेकिन नवनियुक्त सरकार ने अपने एक फैसले से उन सभी लोगों का मुंह बंद करने का काम किया है। रातुसरिया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल की तर्ज पर नायब सैनी भी अपने अनुभव से प्रदेश की जनता को लाभांवित करेंगे।