गुड़गांव ब्रेकिंग न्यूज : सुरक्षा के साए में होगी ईद की नमाज, 41 स्थान चिन्हित , जानिए पूरी खबर 
 

Gurgaon Breaking News: Eid prayers will be held under the shadow of security, 41 places identified, know the complete news.
 
 
ईद-उल-फितर का पर्व पर शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। जहां एक तरफ आज बाजार में ईद की खरीददारी करने के लिए चहल पहल दिखाई दी वहीं, पुलिस ने भी सुरक्षा को लेकर अपनी कमर कस ली है। मुस्लिम समाज द्वारा मस्जिद, ईदगाह व आसपास के स्थानों पर नमाज की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पुलिस ने जिले में 5 हजार पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया है। सुरक्षा घेरे के बीच शहर में ईद की नमाज अता की जाएगी।