शुभ अवतरण दिवस समारोह 17 अप्रैल को , जानिए पूरी खबर
Auspicious incarnation day celebration on 17th April, know the full news
Apr 11, 2024, 16:14 IST
सिरसा। योग योगेश्वर महाप्रभु रामलाल महाराज का शुभ अवतरण दिवस समारोह 17 अप्रैल को योग गुरु रघुबीर की महाराज की अध्यक्षता में प्रभु रामलाल नर सेवा नारायण सेवा योग ट्रस्ट, हुड्डा सेक्टर-20, पार्ट-3 भवन नंबर 2266 में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभा के सचिव व योगाचार्य यश चावला ने बताया कि मंगलवार 16 अप्रैल 2024 को आरती, पूजा, गुरुगीता पाठ, ध्यान सुबह 5.45 से 6 बजे तक, योग अभ्यास सुबह 6 बजे से 7 बजे तक, 17 अप्रैल 2024 आरती, पूजा, गुरुगीता पाठ, ध्यान सुबह 5.45 से 6 बजे तक, योग अभ्यास सुबह 6 बजे से 7 बजे तक, अल्पाहार सुबह 8 बजे से 10 बजे तक, भजन कीर्तन, सत्संग सुबह 10 बजे से 12 बजे तक, योग प्रदर्शनी 12 स 12.30 बजे तक, योग गुरु रघुबीर महाराज के मंगलकारी प्रवचन दोपहर 12.30 से 1.30ब ज तक होंगे। भंडारा दोपनहर 1.30 बजे से प्रभु ईच्छा तक होगा। यश चावला ने शहरवासियों से आह्वान किया कि इस पावन अवसर पर पहुंचकर महाप्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करें।