घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस' के लिए हरियाणा कांग्रेस ने 55 कोऑर्डिनेटर नियुक्त किये
 

हरियाणा के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने 'घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस' अभियान को लेकर 
 
 
सभी दस संसदीय सीटों के लिए लोकसभा कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए हैं। कुल 55 नेताओं को
 

कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। इनमें से कुछ नेताओं को तीन तक विधानसभा हलकों की

जिम्मेदारी मिली है वहीं कुल नेताओं को एक और कुछ को दो- दो हलकों का प्रभार दिया है।

आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने यह अभियान शुरू किया है। सिरसा

लोकसभा क्षेत्र के डबवाली, नरवाना व रानियां हलके का कोऑर्डिनेटर विधायक अमित सिहाग

व पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया को लगाया है। कालांवाली, सिरसा व रतिया हलके

का कोऑर्डिनेटर विधायक शीशपाल केहरवाला और वरिष्ठ नेता अरविंद शर्मा को नियुक्त

किया है। इसी तरह से टोहाना, फतेहाबाद वऐलनाबाद हलके में कोऑर्डिनेटर की बागडोर

वरिष्ठ नेता मलकीत सिंह खोसा और पूर्व विधायक जरनैल सिंह को सौंपी है। हिसार पार्लियामेंट

के अंतर्गत आने वाले हिसार व आदमपुर हलके का नेतृत्व पूर्व विधायक रामनिवास घोडेला,

नलवा का डा. अजय चौधरी तथा उकलाना व उचाना का कोऑर्डिनेटर धर्मबीर गोयत, हांसी में

भूपेंद्र सिंह गंगवा को लगाया है