Haryana News शमशानभूमि के लिए पंचायत को भेंट किए 10 बैंच
Haryana News 10 benches presented to Panchayat for cremation ground
Feb 23, 2024, 17:16 IST
सिरसा। पंजाब नैशनल बैंक, मंडल कार्यालय सिरसा ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) का निर्वहन करते हुए मंडल प्रमुख सिरसा सिकन्दर पाल द्वारा गांव पंजुआना, सिरसा में ग्राम पंचायत को शमशान भूमि हेतु 10 बैंच भेंट किए। गांव के पंचायत प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने पीएनबी द्वारा इस भेंट हेतु तहदिल से स्वागत एवं धन्यवाद किया। इस अवसर पर मंडल प्रमुख सिकन्दर पाल ने बताया कि किस तरह से पीएनबी अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए सदैव तत्पर रहता है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी पीएनबी अपनी भूमिका दृढ़ता से निभाता रहेगा। मंडल प्रमुख ने सभी उपस्थित ग्रामीणों से अनुरोध किया कि बैंक के व्यवसाय में बढ़ोतरी हेतु अपना पूर्ण सहयोग करें, ताकि भविष्य में भी गांव की जरूरतों को पूरा किया जा सके। इस मौके पर शाखा कार्यालय पंजुआना से शाखा प्रबंधक रीतू भुटानी तथा पंजुआना गांव के पंचायत प्रतिनिधि एवं गांव के गणमान्य नागरिकगण मौजूद रहे।