Haryana News ; हरियाणा में पे-ग्रेड में संशोधन और एसीपी को लेकर पटवारियों की हड़ताल बढ़ी 31 जनवरी तक
Haryana News; Patwaris' strike extended till January 31 regarding revision in pay grade and ACP in Haryana
Jan 27, 2024, 17:15 IST
Hardum Haryana News
हरियाणा में पे-ग्रेड में संशोधन और एसीपी (एश्योर्ड करियर प्रमोशन) को लेकर तीन जनवरी से हड़ताल पर चल रहे राजस्व पटवारियों और कानूनगो को मनाने के लिए सरकार आगे आई है। वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने 29 जनवरी को सुबह साढ़े 11 बजे राजस्व पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया है। बैठक में वेतन विसंगतियों को दूर करने और एसीपी को लेकर कोई अहम निर्णय लिया जा सकता है।
नए साल से ठप पड़े हुए हैं सारे काम
वहीं, मांगों को पूरा करने की जिद पर अड़ी एसोसिएशन ने 31 जनवरी तक हड़ताल बढ़ा दी है।