Haryana News Sirsa गुरप्रीत सिंह गिल बने किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष
 

Haryana News Sirsa Gurpreet Singh Gill becomes State Vice President of Farmers Cell
 
 
सिरसा। इंडियन नैशनल लोकदल पार्टी द्वारा गुरप्रीत सिंह गिल को किसान प्रकोष्ठ का हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर गुरप्रीत गिल ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी अभय सिंह चौटाला सहित हाई कमान से प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नफे सिंह राठी, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष फूल सिंह मंजूरा, प्रकाश भारती, सुनैना चौटाला, श्याम सिंह राणा, सिरसा जिला परिषद अध्यक्ष कर्ण सिंह चौटाला, उमेद लोहान, अर्जन चौटाला का आभार व्यक्त किया है। इसके साथ.साथ हरियाणा प्रदेश के पूरे इंडियन नैशनल लोकदल पार्टी के सभी क्रांतिकारी साथियों व सिरसा जिले के इंडियन नैशनल लोकदल पार्टी के सभी साथियों का धन्यवाद किया। गुरप्रीत सिंह गिल ने अपने सिरसा कार डीलर एसोसिएशन और हरियाणा कार डीलर एसोसिएशन का भी धन्यवाद किया। गुरप्रीत सिंह गिल ने कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन की ओर से दी गई है, उसे पूरी तन्मयता व ईमानदारी से निभाएंगे और संगठन की मजबूती के लिए लगातार प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी पार्टी की ओर जो भी जिम्मेवारी दी गई थीए, उसे तन-मन-धन से निभाने का काम किया।