Haryana News जींद रैली में खंड ऐलनाबाद से पहुंचे हजारों कर्मचारी
 

Haryana News Thousands of employees from section Ellenabad reached Jind rally
 
 
सिरसा। पुरानी पेंशन बहाल समिति हरियाणा के प्रधान विजेंद्र धारीवाल के आह्वान पर बसों व गाडिय़ों से सैकड़ों की संख्या में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने जींद के एकलव्य स्टेडियम में पेंशन महा रैली में शिरकत की। खंड प्रधान मीनू झोरड़ ने स्वयं सभी वाहनों को हरी झंडी दिखा ऐलनाबाद से जींद के लिए रवाना किया। खंड की प्रधान मीनू झोरड़ ने बताया कि ऐलनाबाद खंड से सभी विभागों से महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। प्रधान ने बताया कि शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग बैंक कर्मचारी, लिपिक वर्ग व लोकनिर्माण विभाग से महिलाओं व उनके पारिवारिक सदस्यों ने जींद रैली में शिरकत की।
सभी कर्मचारियों ने अपनी यात्रा की शुरुआत पुरानी पेंशन बहाल करो जो पेंशन की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा आदि नारों से की। सरकारी ओपीएस कर्मचारियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के कच्चे कर्मचारियों ने भी इस रैली में पीबीएसएस का साथ दिया। पुरानी पेंशन कर्मचारियों व रिटायर्ड कर्मचारियों ने भी इस रैली में पहुच कर सभी का हौंसला बढ़ाया।