हरियाणा की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर व भीम अवॉर्डी स्वीटी बूरा अपने पति भारतीय कबड्‌डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्‌डा के साथ भाजपा में शामिल
 

Haryana's world champion boxer and BHIM awardee Sweety Boora joins BJP with her husband, former Indian Kabaddi team captain Deepak Hooda.
 
 
हरियाणा की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर व भीम अवॉर्डी स्वीटी बूरा अपने पति भारतीय कबड्‌डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्‌डा के साथ भाजपा में शामिल हो गईं। सोमवार को रोहतक में CM मनोहर लाल ने पूर्व कांग्रेसी मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्‌डा को भी पार्टी में शामिल कराया।
इनके अलावा रेवाड़ी के सतीश यादव और सन्नी यादव, मोहित धन्वंतरि, AAP व्यापार विंग के रोहतक प्रधान साहिल मग्गू ने भी भाजपा जॉइन की।
CM मनोहर लाल ने कहा- "राजनीति के लिहाज से यह इलाका सूखा था। आपके पार्टी में आने से यह हरा-भरा हो गया। वर्ष 1885-1888 में कांग्रेस का उद्देश्य भारत को आजाद कराना था। गांधी, सुभाष चंद्र बोस जैसी हस्तियों ने देश को आजाद कराया। उस समय कांग्रेस का उद्देश्य पूरा हो गया था और गांधी जी ने कहा था कि अब कांग्रेस को समाप्त कर देना चाहिए।"
सब नेता अपनी-अपनी पॉलिटिकल पार्टी बनाए और अपनी राजनीतिक विचारधारा के साथ आगे बढ़ें। उस समय किसी ने उनकी बात नहीं मानी।"