रोड शो में उमड़े जनसैलाब ने दिखाई भाजपा की ताकत
 

सिरसा से डॉ अशोक तंवर की भारी बहुमत से जीत निश्चित : कप्तान मीनू बेनीवाल 
 
 

ऐलनाबाद,  सिरसा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ अशोक तंवर के समर्थन में आज ऐलनाबाद में एक विशाल रोड शो आयोजित किया गया जिसमें डॉ अशोक तंवर की धर्मपत्नी अवंतिका माकन तंवर, कप्तान मीनू बेनीवाल, पार्टी जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग व विधानसभा संयोजक अमीरचंद मेहता सहित पार्टी के अन्य दर्जनों वरिष्ठ कार्यकर्ताओ ने लोगो को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल तलवाडिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह चहल, जिला उपाध्यक्ष नरेश कटारिया, नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन रवि लढ़ा, सह जिला मीडिया प्रभारी सुभाष चौहान, पोहडका मंडल के अध्यक्ष मनजीत सिंह धालीवाल, ऐलनाबाद के मंडल महामंत्री दिनेश गोदारा व राजीव वधवा, पूर्व पार्षद ईशा सिंगला, पूर्व पार्षद प्रेम डोडा, राजेश कनवाडिया, पार्षद पूर्णिमा जोशी, निरंजन तलवाडिया, पार्षद चंद्रमोहन, जिला उपाध्यक्ष नरेश कटारिया, वेदप्रिय गुप्ता, मनोज चोटिया, नरेश अरोडा, भूराराम डूडी, हरिवंंद्र कौर, गोबिंद टांटिया, हेमराज नीमला, संजय सारस्वत, भंवरलाल सिकरिया, जयप्रकाश सरिया, टीकम चोटिया, दौलतराम धानक, पूर्व पार्षद रमेश धानक, हुक्मीचंद पारीक, बृजलाल पड़िहार, हंसराज नीमला सहित सैकड़ों

कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आयोजित इस रोड शो में भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी जिसके चलते एक विशाल जन सैलाब सड़कों पर उतर पड़ा। भारत माता की जय और जय श्री राम के जयकारों के साथ पूरा वातावरण गूंज उठा। पार्टी का यह रोड शो शहर के टिब्बी अड्डा से शुरू होकर चौ. देवीलाल चौक, गांधी चौक, ममेरा चौक और पंचमुखी चौक होते हुए अनाज मंडी में स्थित पार्टी के चुनाव कार्यालय में पहुंचकर संपन्न हुआ। ढोल नगाड़ों के साथ निकाले गए इस रोड शो का स्वागत करने के लिए सड़क के दोनों और सैकड़ो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ उत्साही कार्यकर्ता ढोल की थाप पर मस्त होकर नाच रहे थे। इस रोड शो का शहर में जगह-जगह पर स्वागत हुआ। लोगों ने रोड शो पर पुष्प वर्षा करके डॉ अशोक तंवर को जीत का आशीर्वाद दिया। रोड शो के दौरान अवंतिका माकन तंवर को शहर के टिब्बी अड्डा, देवीलाल चौक व गांधी चौक में फलों में मिठाइयों से तोला गया।

करीब 500 मोटरसाइकिल इस रोड शो की अगवानी कर रहे थे। उनके पीछे एक विशेष वाहन में भारतीय जनता पार्टी के नेता व उनके पीछे सैकड़ो वाहनों में कार्यकर्ताओं की फौज चल थी। सभी ने अपने हाथों में भगवान श्रीराम के चित्र वाला भगवा ध्वज थामा हुआ था। इस रोड शो के चलते पूरा ऐलनाबाद शहर आज भाजपामय हो उठा जिसने भी रोड शो को देखा उसने भारत माता की जय के साथ भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की प्रशंसा की। रोड शो को देखकर विपक्षी दलों ने भी ये मान लिया कि सिरसा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ अशोक तंवर की जीत बिल्कुल निश्चित है। अब देखना यह है कि आज भारतीय जनता पार्टी के रोड शो में उमड़ी यह भीड़ आगामी 25 में को यहां से डॉक्टर अशोक तंवर को कितने बड़े अंतर से जीत दिलवाती है।

ऐलनाबाद में आयोजित रोड शो में लोगो का अभिवादन स्वीकार करते अवंतिका माकन तंवर, कप्तान मीनू बेनीवाल व निताशा राकेश सिहाग।