IMD Weather Alert : हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ का रहेगा असर, देखें मौसम का पूर्वानुमान , imd ने दि जानकारी
हरियाणा में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, भीषण गर्मी से एक बार फिर राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
13 जून 2024 :
मौसम पूर्वानुमान:- हरियाणा राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण कल 14 जून को मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।
हालाँकि, 15 जून से 19 जून के दौरान, उत्तर-पश्चिमी हवाओं और कभी-कभी हल्के बादलों और धूल भरी हवाओं के साथ मौसम आमतौर पर शुष्क और गर्म रहने की संभावना है। इसके बाद जून से फिर मौसम बदलने की संभावना है
डॉ. मदन खीचड़
विभाग के प्रमुख
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार