Jaipur Mandi Rate List : नई फसल से सरसों की कीमतों में गिरावट, जानिए गेहूं-चने के ताज़ा भाव , देखिए
राजस्थान में नई फसल की आवक बढ़ने से जयपुर बाजार में सरसों मिल डिलीवरी 50 रुपये प्रति क्विंटल कमजोर हो गई। वहीं सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। गेहूं और चने के दाम अपरिवर्तित।
राजस्थान के जयपुर सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। जबकि नई फसल की आवक बढ़ने से जयपुर बाजार में सरसों मिल डिलीवरी 50 रुपये प्रति क्विंटल कमजोर हो गई। सरसों का कच्चा तेल भी 50 रुपये क्विंटल टूट गया। हालाँकि, पाम तेल, सोया और मूंगफली तेल में सुधार हुआ। चना, दालें, अनाज और चीनी की कीमतें सामान्य कारोबार से अपरिवर्तित रहीं।
शुक्रवार को सोने की कीमतों में करीब 300 रुपये की गिरावट आई, जिसके बाद 24 कैरेट सोना 71,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 22 कैरेट सोने की कीमतें भी 300 रुपये गिरकर 66,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गईं। इसके अलावा चांदी की कीमतों में भी 200 रुपए की गिरावट आई। चांदी 81,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी.
अनाज - गेहूं मिल डिलिवरी : 2500-2525, मक्का लाल : 2600-2800, बाजरा : 2200-2350, ज्वार पीली : 2900-3000, जौ लूज : 1800-1950 रुपये प्रति क्विंटल।गुड़-चीनी - चीनी : 3900-4170, गुड़: 3800-4100 रुपए प्रति क्विंटल टैक्स चुकाया। दालें - मूंग मिल डिलीवरी : 8000-8500, मोठ : 6000-6500, छोला : 9000-9500, उड़द : 9000-9500, चना जयपुर लाइन : 5800-6100, मूंग मोगर : 10000-10700, : मूंग छिलका : -10000, उड़द मोगर : 11000-13000, अरहर दाल : 13000-15000, चना दाल मीडियम : 6600-6650, चना दाल बोल्ड : 6950-7000 रुपये प्रति क्विंटल।
तेल-तिलहन - सरसों मिल डिलीवरी : 5500-5505, सरसों कच्ची घानी तेल : 10450, कांडला पोर्ट पाम ऑयल : 9900, कांडला पोर्ट सोया रिफाइंड : 9800, कोटा सोया रिफाइंड : 10500, मूंगफली तेल बीकानेर : 15300 प्रति क्विंटल। ग्वार और ग्वारगम - ग्वार जयपुर लाइन: 5250-5300, ग्वारगम जोधपुर: 10600 रुपये प्रति क्विंटल।