जींद : CM केजरीवाल के खिलाफ लगे पोस्टर : SYL मुद्दे को लेकर जताई आपत्ति; आम आदमी पार्टी प्रमुख कल रैली को करेंगे संबोधित
Jind: Posters put up against CM Kejriwal: Objection expressed regarding SYL issue; Aam Aadmi Party chief will address the rally tomorrow
Jan 27, 2024, 18:30 IST
Hardum Haryana News
जींद में 28 जनवरी को आम आदमी पार्टी की बड़ी रैली होने जा रही है। जिसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान समेत आप के सभी बड़े नेता पहुंचेंगे। इससे पहले जींद शहर और जुलाना में एसवाईएल को लेकर केजरीवाल के खिलाफ लिखे पोस्टरों से शहर को पाट दिया गया है। यह पोस्टर किसने लगाए, इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।