कुरुक्षेत्र ब्रेकिंग न्यूज - मोदी के विकसित भारत मिशन से प्रभावित होकर जॉइन की भाजपा-राजनीति मेरे खून में, ओपी जिंदल भाजपा का हिस्सा रहे
आज कुरुक्षेत्र के सेक्टर-13 में भाजपा के लोकसभा चुनावी कार्यालय भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी, शहरी निकाय मंत्री राज्य मंत्री सुभाष सुधा, पूर्व राज्यमंत्री संदीप सिंह सहित अन्य नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नवीन जिंदल को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भाजपा की सभी 10 सीटे जीतने का दावा किया। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सब को बराबर की सुरक्षा दी जाएगी। इसके बारे में कोई भी पत्राचार कर सुरक्षा बढ़वा सकता है। विपक्ष के भाजपा के पास प्रत्याशी नहीं पर बोले कि कांग्रेस के नेता खुद अंदर खाते चुनाव लड़ने से मना कर रहे है।
प्रत्याशी नवीन जिंदल ने कहा कि मैं पिछले 10 साल से राजनीति से दूर रहा लेकिन फिर भी मेरे खून में राजनीति है। मैं नरेंद्र मोदी की नीतियों व विकसित भारत के सपने को देखकर ही भाजपा में शामिल हुआ हूं। ओपी जिंदल भाजपा परिवार का हिस्सा रहे हैं। उन्हीं की गठबंधन सरकार में मंत्री भी रहे।
बाईट: नायब सिंह सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री
बाईट: नवीन जिंदल भारतीय जनता पार्टी लोकसभा प्रत्याशी कुरुक्षेत्र