विधायक गोपाल कांडा के प्रयासों से शुरू हुआ पाइपलाइन डालने का काम : राजन शर्मा
The work of laying the pipeline started due to the efforts of MLA Gopal Kanda: Rajan Sharma
Apr 11, 2024, 16:10 IST
सिरसा। शहर के वार्ड नंबर 11 कंगनपुर रोड स्थित सुंदर नगर गली नंबर 5 बाबा काशीवाली में पाइप लाइन डालने का काम शुरू हो गया है। हलोपा नेता राजन शर्मा ने बताया कि यह कार्य सिरसा विधायक गोपाल कांडा के प्रयासों से हुआ है। राजन ने बताया कि लंबे समय से इस क्षेत्र में पेयजल की समस्या था। मामला जैसे ही उनके संज्ञान में आया तो विधायक गोपाल कांडा को स्थिति से अवगत करवाया गया। अब पाइपलाइन डालने का काम शुरू हो गया है। शीघ्र ही लोगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। राजन शर्मा ने कहा कि यह मेरा स्वयं का वार्ड है, इस वार्ड में पानी की कमी नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर बाबा काशीराम, अजय शर्मा, जतिन, जोगेंद्र सिंह, सुनीता, यशपाल, कमलेश, श्रवण ढाका, संजय ढाका, मंजू, अरुण, जगदीश यादव, लवली अरोड़ा, दीपक शर्मा व सुनीता देवी मौजूद थे और उन्होंने विधायक गोपाल कांडा व राजन शर्मा का आभार व्यक्त किया है।