Mahindra XUV700 : महिंद्रा ने लॉन्च किया Mahindra XUV700 का नया वर्जन, दमदार लुक आपको खरीदने के लिए कर देगा बेचैन
 

Mahindra XUV700: Mahindra launched a new version of Mahindra XUV700, its powerful look will make you restless to buy it
 

 जो लोग कार चलाने के शौकीन हैं वो अच्छी तरह से जानते हैं कि महिंद्रा की गाड़ियां किसी से कम नहीं हैं। महिंद्रा की कारें फीचर्स के साथ-साथ सुरक्षा के मामले में भी बेहतरीन हैं। आज हम आपको महिंद्रा एक्सयूवी700 के बारे में बताने जा रहे हैं, यह कार आपको जरूर पसंद आएगी और इस कार का लुक देखने के बाद आपका मन इसे खरीदने के लिए बेचैन हो जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, महिंद्रा ने हाल ही में महिंद्रा एक्सयूवी 700 को नए वर्जन के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इसका दमदार इंजन और माइलेज आपको यह कार खरीदने पर मजबूर कर देगा। महिंद्रा XUV 700 का इंजन 3,500 RPM पर 182.38 BHP की पावर और 2800 Rpm पर 450 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
दूसरी ओर, महिंद्रा एक्सयूवी 700 ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन टाइप के साथ आती है, यह छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि Mahindra XUV 700 आपको 25 KMPL तक का माइलेज दे सकती है। यह एसयूवी बाजार में अपने सेगमेंट की अन्य एक्सयूवी को भी कड़ी टक्कर दे रही है।

महिंद्रा की एक्सयूवी 700 एक 5-सीटर एसयूवी है। बाजार में इसके 67 वेरिएंट उपलब्ध हैं। इसकी शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपये है, जो 27 लाख रुपये तक जाती है। कार खरीदने वाले लोगों का कहना है कि XUV 700 का माइलेज 13 से 16 किलोमीटर प्रति लीटर है।