मट्टदादू की सरपंच गगनरणदीप ने लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र किसानों की समस्याओं का स्थाई समाधान करने का किया आग्रह
Mattadadu Sarpanch Gaganrandeep wrote a letter to Prime Minister Narendra Modi urging him to find a permanent solution to the problems of farmers.
Mar 4, 2024, 12:40 IST
सिरसा। जिले के गांव मट्टदादू की सरपंच गगनरणदीप कौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर किसानों की समस्याओं का स्थाई समाधान करने का आग्रह किया है। वहीं सरपंच प्रतिनिधि रणदीप सिंह मट्टदादू ने भी सरपंच की मांग का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री से किसानों की समस्या हल करने की मांग की है। सरपंच गगनरणदीप कौर व सरपंच प्रतिनिधि ने प्रधानमंत्री से पत्र में कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में विकास की बुलंदियों को छुआ है, वह अप्रतिम है। वैश्विक स्तर पर भारत की स्वर्णिम गाथा को लिखने का जो साहस व दूरदर्शिता का परिचय उन्होंने दिया है, उसे उल्लेखित करते प्रत्येक देशवासी स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता है। उन्होंने लिखा है कि देश को खाद्यान्न के रूप में समृद्ध बनाने वाले कृषक वर्ग का भी पिछले दस सालों के दौरान काफी भागीरथी प्रयास हुए हैं मगर जिन महत्वपूर्ण मुद्दों खासकर स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू कर व अधिकांश फसलों पर एमएसपी लागू करने की जो प्रमुख मांग है, उस पर कोई सार्थक पहल नहीं हुई है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि प्रधानमंत्री स्वयं देश के किसान संगठनों से बातचीत कर उनके हित में वो निर्णय लेंगे जो सदियों तक किसानों व उनकी पीढिय़ां लाभान्वित होंगी।