विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर परीक्षा नियंत्रक को सौंपा ज्ञापन
 

Memorandum submitted to the controller of examinations regarding the problems of the students
 

सिरसा।

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में विद्यार्थी की समस्या को लेकर शहीद ए आजम स्टूडेंट एसोसिएशन चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के प्रधान अजय चौधरी व इंचार्ज सैंडी कंबोज के नेतृत्व में यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक को मांग पत्र सौंपा गया।

उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याओं बारे बताया कि विद्यार्थियों को मर्सी चांय दिया जाए, सोफ्टवेयर द्वारा आ रही तकनीकी खामियों को दूर किया जाए, फीस पे होने पर सक्सेस न दिखाना, रिअपीयर फार्म भरते हुए जिस पेपर में रिअपीयर नहीं है,

उसमे रिअपीयर दिखाना, ओटीपी न आना, रिजल्ट में ए-बी दिखाया जा रहा है, उसे ठीक किया जाए। रिवोल्यूशन रिजल्ट जल्द जारी किया जाए। दिसंबर-23 (पेंडिंग) रिजल्ट जल्द जारी किए जाए। परीक्षा नियंत्रक ने सभी समस्याओं के शीघ्र

समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर यूनिवर्सिटी के प्रधान अजय चौधरी, इंचार्ज सैंडी कंबोज, चेयरमैन मोहित सेठी, नैशनल कॉलेज से अमन देहडु, अशोक देहडु, डेरा कॉलेज से गौरव, श्री गुरु हरि सिंह कॉलेज जीवननगर से जग्गा वर्तिया,

नसीब, विश्वदीप, विजय, आदिश, रमन उपस्थित रहे।