मोदी और मनोहर लाल की जोड़ी ने किया विकास का कमाल: डॉ. अशोक तंवर
 

 

फतेहाबाद, 03 मई। भारतीय जनता पार्टी के सिरसा लोकसभा से प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर ने फतेहाबाद हलके में ताबड़तोड़ जनसभाएं की और लोगों से वोट की अपील की। भाजपा प्रत्याशी का हर जगह जोरदार स्वागत हुआ और भाजपा के कार्यकर्ताओं और जनमानस ने उनका फूलमालाएं, पगड़ी और बुके देकर भव्य अभिनंदन किया। डॉ. तंवर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पूरी दुनिया में गौरव का अनुभव किया है। मेक इन इंंडिया जैसी योजनाओं ने देश को आत्मनिर्भर बनाया है वहीं धारा 370 की समाप्ति के बाद जम्मू कश्मीर देश से जुड़ा है, पर्यटन स्थल बना है, करोड़ों लोग वहां घूमने आते हैं। अब वहां गोलियां नहीं चलती बल्कि फूलों की खुशबू से कश्मीर महक रहा है। पहले बसों में लिखा रहता था कि संदिग्ध वस्तु से दूरी बनाकर रखें, वह बम हो सकता है परंतु आज जम्मू कश्मीर में पर्यटकों का स्वागत किया जाता है। 


उन्होंने कहा कि हरियाणा में नायब सिंह सैनी और मनोहर लाल की सरकार ने बिना पर्ची, बिना खर्ची भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया। पूरे प्रदेश को हरियाणा एक, हरियाणवी एक के नाम से संबोधित करते हुए समान विकास किया। सबका साथ सबका विकास की नीति के तहत हर हरियाणावासी को मान सम्मान दिया गया। आयुष्मान योजना, समृद्ध हरियाणा योजना, कृषि विकास, भावांतर भरपाई योजना, हर नल से जल, हरपथ सड़क योजना सहित अनेक योजनाओं के माध्यम से हरियाणा प्रदेश को खुशहाल करने का काम मनोहर लाल सरकार ने किया। 


डॉ. तंवर ने कहा कि आज भारत के 140 करोड़ लाेगों का पुरुषार्थ है जिन्होंने नरेंद्र मोदी को अपने प्रधानमंत्री के रूप में चुना और प्रधानमंत्री ने प्रधान सेवक की भूमिका निभाते हुए देश के अंतोदय के लिए काम किया। प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत हर गरीब परिवार को सम्मानजनक ढंग से काम करने के अवसर पर प्रदान किए गए। गरीब लोगों को मकान की मरम्मत के लिए 80 हजार रुपए की सहायता दी गई। लगातार वृद्धावस्था, दिव्यांगता, विधवा, विधुर, बौने लोगों को पेंशन बढ़ाकर दी जा रही है। यह हरियाणा की भाजपा सरकार की बड़ी उपलब्धि है। 


डॉ. अशोक तंवर ने गांव मताना, धांगड़, मोहम्मद पुर रोही, काजलहेड़ी, कुम्हारिया, भोडा होशनाक, खाराखेड़ी में जनसभाओं को संबोधित किया। गांव चिंदड़ में उन्होंने सरपंच एवं मंडल अध्यक्ष भाजपा सुमित गोदारा के निवास पर दोपहर भोज किया। इसके उपरांत धारनिया, बड़ोपल, सालमखेड़ा, चबलामोरी, ढ़ाणी मियां खां, बीघड़, बनगांव, ढिंगसरा, सिरढ़ान, हंस कॉलोनी फतेहाबाद, स्वामी नगर में भी जनसभाओं को संबोधित किया। 
फतेहाबाद से दिलाएंगे बड़ी लीड: विधायक दूड़ाराम


फतेहाबाद से भाजपा विधायक दूड़ाराम लोकसभा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर के साथ लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। उन्होंने फतेहाबाद विधानसभा के गांव-गांव जाकर प्रचार अभियान की कमान संभाली हुई है। आज डॉ. तंवर की जनसभाओं के दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए वोटों की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है और एक बार फिर केंद्र में बहुमत से भाजपा की सरकार बनानी है। इसके लिए यह जरूरी है कि हम हरियाणा प्रदेश की 10 की 10 लोकसभा सीटें जीतकर प्रधानमंत्री की झोली में डालें। फतेहाबाद हलके से अशोक तंवर को बड़ी लीड दिलाकर भेजेंगे। इसके लिए सब लोग एकजुट होकर काम करें। 
जयघोष से भरा जनता में उत्साह


जनसभाओं के दौरान कार्यकर्ता पूरे उत्साह में दिखाई दिए। उन्होंने भारत माता की जय, वंदे मातरम, डॉ. अशोक तंवर जिंदाबाद, हर हर मोदी घर घर मोदी के नारों से आकाश गुंजायमान कर दिया। फूलमालाओं और पगड़ी से डॉ. अशोक तंवर का भव्य स्वागत किया गया। अपने स्वागत से अभिभूत डॉ. अशोक तंवर ने लोगों को गले लगाकर अपनापन दिखाया और कहा कि आपका एक एक वोट कमल के बटन पर जाएगा तो एक बार फिर देश में मोदी जी के सुशासन वाली सरकार बनेगी। लोगों ने भी डॉ. अशोक तंवर को आश्वस्त किया कि उन्हें किसी तरह से घबराने की आवश्यकता नहीं है। हर गांव से लीड देकर आपको देश की संसद तक पहुंचाएंगे। 
पूरी सरकार तंवर को जिताने में जुटी


हरियाणा की बीजेपी सरकार के प्रतिनिधियों ने डॉॅ. अशोक तंवर के चुनाव को बहुत गंभीरता से लिया है। पूरी सरकार सिरसा लोकसभा क्षेत्र से डॉ. तंवर की जीत के लिए प्रयत्नशील है। स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कल उनका नामांकन भरवाने आ रहे हैं वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनके समर्थन में रैलियां की हैं। भाजपा का पूरा राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व अशोक तंवर की जीत के लिए प्रयासरत है। बड़े नेताओं के आने से स्थानीय नेताओं का मनोबल भी पूरी तरह से बढ़ा हुआ है। 
ये लोग रहे मौजूद


इन जनसभाओं के दौरान युवा भाजपा नेता भवानी सिंह, मंडल अध्यक्ष सुमित गोदारा, सरपंच खाराखेड़ी संजय खिलेरी, जिला महामंत्री अशोक जाखड़, पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी, सरपंच बोदीवाली मेनपाल गोदारा, पूर्व सरपंच रमेश बेनीवाल, सरपंच खिजूरी सीताराम, एमपी रोही सरपंच रामेश्वर, नरेश सरदाना, निलाशी शर्मा पार्षद, भारती अरोड़ा, पूनम सिंगला, बेअंत सिंह पार्षद सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता व लोग मौजूद रहे।