निधन पर जताया शोक , देखिए पूरी खबर 
 

Expressed grief over his demise, see full news
 
 
सिरसा। नई अनाज मंडी स्थित शनि मंदिर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मंदिर के संस्थापक स्व. ओमप्रकाश बागड़ी की धर्मपत्नी स्व. देवा देवी बागड़ी के अकस्मात निधन पर सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धाजंली दी। मंदिर कमेटी सदस्यों ने बताया कि एक अप्रैल को देवा देवी का अकस्मात निधन हो गया था। वे एक धार्मिक विचारों की महिला थी और समाजसेवा के कार्यों में भी हमेशा अग्रणी रहती थी। सभी सदस्यों ने परमात्मा से प्रार्थना की कि भगवान पावन आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। उनके निमित रस्म क्रिया कार्यक्रम 12 अप्रैल को दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक राम भवन, जनता भवन सिरसा में आयोजित किया जाएगा।