New Highway in Haryana : हरियाणा में बनेंगे तीन नए फोर-लेन एक्सप्रेसवे, जानिए कहां-कहां से गुजरेंगे ये हाईवे
 

New Highway in Haryana: Three new four-lane expressways will be built in Haryana, know where these highways will pass
 
 

हरियाणा को जल्द ही 3 और नए हाईवे मिलने वाले हैं। इन तीन नए राजमार्गों का निर्माण भारतमाला परियोजना के तहत किया जाएगा। इन हाईवे का निर्माण पानीपत से डबवाली हाईवे, हिसार से रेवाड़ी हाईवे और अंबाला से दिल्ली हाईवे के बीच किया जाएगा। केंद्र ने इन तीन राष्ट्रीय राजमार्गों के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। अब इससे जीटी रोड पर ट्रैफिक का बोझ कम करने में मदद मिलेगी।

चंडीगढ़ से दिल्ली 2.5 घंटे में

अंबाला और दिल्ली के बीच यमुना के किनारे एक नया राजमार्ग चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच की दूरी को दो से ढाई घंटे कम कर देगा। इससे यमुना के किनारे हाईवे बनने से जीटी रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। नए राजमार्ग का उपयोग दिल्ली और हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बीच आवागमन के लिए किया जाएगा।

-पानीपत-चौटाला गांव ग्रीन फील्ड हाईवे बनाया जाएगा

नई दिल्ली से अंबाला तक नया हाईवे बनाया जाएगा. इसे पंचकुला से यमुनानगर तक एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जाएगा। -पानीपत से चौटाला गांव तक नया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इससे बीकानेर से मेरठ तक सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी।

मंजूरी के बाद अब डीपीआर तैयार की जाएगी

केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अब विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगा। रिपोर्ट मंजूर होने के बाद टेंडर जारी कर हाईवे निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जल्द ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारी डीपीआर तैयार करना शुरू कर देंगे।