शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस का लगातार अभियान जारी,  सात शराब तस्करों को काबू कर, 127 बोतल शराब व 60 लीटर लाहन बरामद किया 

शराब तस्करों
 
सात शराब तस्करों को काबू कर,

सिरसा ---- पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के दिशा निर्देशानुसार जिला पुलिस सिरसा की ओर से लगातार शराब तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है । बीते दिवस चलाए गए अभियान के दौरान जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने सात शराब तस्करों को काबू कर, उनके कब्जे से 127 बोतल शराब तथा 60 लीटर लाहन बरामद किया है ।

पुलिस ने पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत संबंधित थानों में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । जिला की सीआईए सिरसा पुलिस ने गस्त व चेकिंग के दौरान शहर के चंडीगढ़िया मोहल्ला क्षेत्र से रजत पुत्र सुरेश कुमार को 48 बोतल देशी शराब के साथ काबू किया है । एक अन्य घटना में ऐलनाबाद थाना पुलिस ने गस्त के दौरान बिंदु पुत्र नानूराम निवासी ममेरा कलां को उसी के गांव से 21 बोतल  नाजायज शराब के साथ काबू किया है ।वही एंटी नाकोटिक्स सेल,

 ऐलनाबाद की पुलिस टीम ने वार्ड नंबर 8 रानिया क्षेत्र से कुलविंदर पुत्र राम सिंह निवासी रानिया को 20 बोतल नाजायज शराब के साथ, जबकि सुखदेव सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी थेड़ी मोहर  सिंह को 60 लीटर लाहन के साथ उसी के गांव थेड़ी मोहर सिंह से काबू किया है । एक अन्य घटना में जिला की स्पेशल स्टाफ पुलिस ने गस्त के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रविंद्र पुत्र गुरदीप सिंह निवासी भड़ोला वाली को 18 बोतल देशी शराब के साथ बस स्टैंड भडोलावाली क्षेत्र से काबू किया है।

वहीं एक अन्य घटना में सदर थाना सिरसा पुलिस ने सुभाष पुत्र मानसिंह निवासी बुर्ज भंगू को 11 बोतल देशी शराब के साथ उसी के गांव से जबकि परमपाल पुत्र जागीर सिंह निवासी मल्लेका को 9 बोतल नाजायज हथकढ शराब के साथ गांव मल्लेका क्षेत्र से काबू किया है। पुलिस प्रशासन की तरफ से आमजन से आह्वान किया गया है कि अवैध शराब तस्करों तथा खुर्दा संचालकों की सूचना निःसंकोच होकर पुलिस को दे, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके ।