टॉप गियर में चल रहा है डा. अशोक तंवर का प्रचार डा. तंवर के आवास पर आशीर्वाद देने पहुंचे प्रो. गणेशीलाल
टॉप गियर में चल रहा है डा. अशोक तंवर का प्रचार डा. तंवर के आवास पर आशीर्वाद देने पहुंचे प्रो. गणेशीलाल
सिरसा, 07 अप्रैल। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने दौरे के दौरान बीजेपी उम्मीदवार डॉ. अशोक तंवर के अभियान को टॉप गियर में ला दिया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की नाराजगियों को दूर करते हुए उन्होंने जिस तरह से डॉ. अशोक तंवर के लिए आशाओं की किरणों को जिंदा किया, उससे हर पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित है।
वहीं उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल रविवार को हुडा सैक्टर स्थित डा. अशोक तंवर के निवास पर पहुंचे और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। इस दौरान डा. अशोक तंवर के पिता दिलबाग राय तंवर, बड़े भाई सुरेंद्र तंवर, भाजपा नेता मनीष सिंगला, अवंतिका तंवर, अभिस्तदा तंवर, जिला मीडिया प्रभारी अमित सोनी, सांवर मल गुज्जर, राजेंद्र रेणू, भावना शर्मा एडवोकेट व हरपिंद्र शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे। इस दौरान प्रो. गणेशीलाल ने डॉ. तंवर को जीत का आशीर्वाद करते हुए कहा कि भाजपा ने डॉ. अशोक तंवर को अपना उम्मीदवार बनाकर पार्टी की जीत को सुनिश्चित कर दिया है। कार्यकर्ता साथी एकजुट होकर अपने उम्मीदवार को सफल बनाने की दिशा में जुटें। परिणाम सार्थक ही होंगे। प्रो. गणेशीलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने देश ने जो अंगड़ाई ली है, विकास की जो प्रक्रिया शुरू हुई है, उससे आम आदमी प्रभावित है, उत्साहित है और आनंदित है। आने वाला वक्त भारत की तरक्की का है।
भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर ने प्रो. गणेशीलाल को अपना मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद और प्रताप से बहुत उत्साह और हौसला मिला है। हम सभी लोग उनके मार्गदर्शन से अभिभूत हैं और इस बात से पूरी तरह आश्वस्त हैं कि सिरसा लोकसभा क्षेत्र की जनता मोदी जी के नेतृत्व को स्वीकार कर चुकी है और उनके शासनकाल में देश ने अभूतपूर्व तरक्की की है। इस अवसर पर मनीष सिंगला, हरपिंद्र शर्मा, जिला मीडिया प्रमुख अमित सोनी सहित बड़ी संख्या में विभिन्न पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।
दरअसल सिरसा में भाजपा के प्रत्याशी डा. अशोक तंवर के पक्ष में माहौल बना हुआ है। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल सिरसा पहुंचे तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका अभूतपूर्व स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान जहां कार्यकर्ताओं की छोटी-मोटी नाराजगियों को दूर किया वहीं यह भी बता दिया कि हरियाणा की 10 की 10 सीटों पर वे बड़ी जीत का लक्ष्य रखते हंै और तमाम कार्यकर्ता इसी को अपना विजन मानकर चलें। इसी कड़ी में अब रविवार देर शाम को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिरसा पहुंचेंगे और रानियां रोड स्थित सेतिया पैलेस में कार्यकत्र्ताओं से बैठक करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री कार्यकत्र्ताओं के साथ रात्रिभोज भी करेंगे। इससे पहले शनिवार को हरियाणा सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखते हुए मनोहर लाल ने कहा कि हमने साढ़े 9 साल में जो काम किया है, उसका परिणाम जनता ने देखा है। हमने अंतोदय की बात की। पोर्टल के माध्यम से भ्रष्टाचार को खत्म किया। सरकारी स्कूल और अस्पतालों में ऐसी व्यवस्था की कि आम आदमी को लाभ पहुंचे।
बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं के रोजगार का बंदोबस्त किया। हमारा लक्ष्य था कि हरियाणा प्रदेश भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बने और इसके लिए हमने काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का है और उन्होंने कहा है कि तीसरे प्लान के पहले दौर में ही उस दिशा में काम शुरू होगा। रेल नेटवर्क, सड़क नेटवर्क और पब्लिक नेटवर्क के जरिए हमने एक राष्ट्र, समृद्ध राष्ट्र की दिशा में काम किया है और आने वाले वक्त में इतनी तेज गति से देश का विकास होगा कि आम आदमी के लिए जिंदगी बहुत सहज होगी।
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि हमने पार्टी की नीतियों को लेकर जनता के बीच जाना है। जो काम हमने पिछले वर्षों में करके दिखाए हैं और जनता को उनका लाभ मिला है, वह बताना है। साथ ही उन्होंने उन भ्रांतियों को भी दूर किया जिसमें पार्टी द्वारा प्रत्याशी बदले जाने की बातें हो रही थीं। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा कभी भी उम्मीदवार नहीं बदलती। हमने जो उम्मीदवार तय किया है, उसे जिताने के लिए पूरी पार्टी कृतसंकल्प है। वैसे भी डा. अशोक तंवर का प्रचार अब टॉप गियर में चल रहा है। विशेष बात यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को पदाधिकारियों एवं कार्यकत्र्ताओं से बैठकें कर जोश का संचार किया तो जीत के टिप्स भी दिए। वैसे भी भाजपा का पूरा संगठन फील्ड में सक्रिय है और 30 हजार से अधिक पन्ना प्रमुख धरातल पर काम कर रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार डा. अशोक तंवर खुद हर रोज डेढ़ दर्जन से अधिक जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं।