हरियाणा के लोगों को 6 दिन बाद राहत
पुलिस ने 2 लिंक रोड खोली; अब सिंघु-दसिहरा गांव, नरेला-सफियाबाद मार्ग से दिल्ली जा सकेंगे
Feb 18, 2024, 16:40 IST
चंडीगढ़
किसानों के दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा-दिल्ली की 6 दिन से सीमाएं सील पड़ी हैं। इससे हरियाणा के उन लोगों को परेशानी हो रही है, जो नौकरी और व्यवसाय के लिए दिल्ली जाते हैं। उद्योगों को भी कच्चे माल और निर्मित माल के प्रेषण को लेकर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इनकी परेशानियों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में प्रवेश के लिए दो लिंक रोड खोलकर लोगों को आने की छूट दी है।