गाँव तरकांवाली के सेवानिवृत्ति फौजी ने गाँव को बनाया हरा भरा,सामाजिक कार्यों के जरिए क्षेत्र में अपनी पहचान कायम
 

 

चोपटा। गांव तरकांवाली के सेवानिवृत्त फौजी ने पर्यावरण को सुंदर आकर्षित और हरा भरा बनाने के लिए करीब 3 महीने पहले एक मुहिम चलाई ।  उसका असर यह हुआ कि अब सुखबीर फौजी के साथ पूरा तरकांवाली गांव धीरे-धीरे उनके इस सामाजिक कार्यों को देखते हुए कंधे से कंधा मिलकर के उनका भरपूर सहयोग करने लगा। इसी कड़ी में वन महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में 


पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ और गाँव को सुंदर बनाओ मुहीम में  गाँव के छोटे छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग, गांव के बुद्धिजीवी लोगों ने भाग लिया और गाँव के पार्क, शिवपूरी, बस स्टैंड, गाँव के मुख्य मार्ग के दोनों तरफ हरे-भरे पेड़ पौधे लगाए| आपको बता दें कि एयर फोर्स से रिटायर्ड होकर आए सुखवीर फौजी पिछले 3 महीने से लगातार गांव को सुंदर और आकर्षित बनाने के लिए सुबह सुबह जल्दी उठकर के आकर गांव के सार्वजनिक जगह पर सामाजिक कार्यों को करते थे

| अब सुखबीर फौजी के साथ पूरा तरकांवाली गांव धीरे-धीरे उनके इस सामाजिक कार्यों को देखते हुए कंधे से कंधा मिलकर के उनका भरपूर सहयोग कर रहा है| सुखवीर फौजी की यह मुहिम लगातार जारी है| सुखबीर फौजी को जब कोई सड़क के मार्ग से गुजरता हुआ देखता है तो बस यही कह रहा है| बहुत उच्च कोटि की सोच है| अब हर कोई सुखवीर फौजी के कार्यों की सराहना और उनको सैल्यूट करता हुआ दिखाई दे रहा है|