रोहतक ब्रेकिंग न्यूज : BJP-JJP के विरोध पर विवाद : BKU पूर्व जिलाध्यक्ष बोले- भाजपा का विरोध गलत, करने वाले किसान नहीं
 

Rohtak Breaking News: Controversy over opposition of BJP-JJP: Former BKU District President said - Those who oppose BJP are wrong, they are not farmers.
 
 
हरियाणा में BJP-JJP का किसानों द्वारा विरोध करने को लेकर किसान संगठन आमने-सामने हैं। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पूर्व जिलाध्यक्ष रणधीर काला कुंडू ने बुधवार को पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि विरोध करने वाले किसान संगठन के लोग नहीं हैं। साथ ही इस तरह विरोध नहीं करना चाहिए। इस पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं। व्यक्तिगत कुछ भी कर सकता है। हर व्यक्ति आजाद है। जबकि महिला जिलाध्यक्ष गीता अहलावत ने कहा कि इनसे कोई हमदर्दी नहीं है। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य ने इसे गलत बताया।