सरपंच एसोसिएशन ने भी मुख्यमंत्री नायब सैनी का घोषणाओं के लिए किया अभिनंदन
सरपंच एसोसिएशन ने भी मुख्यमंत्री नायब सैनी का घोषणाओं के लिए किया अभिनंदन
इस अवसर पर सरपंच एसोसिएशन की ओर से भी मुख्यमंत्री नायब सिंह का अभिनंदन किया गया। गत दिनों हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सरपंचों के लिए की अनेक घोषणाएं की गई थी, जिसमें सरपंचों द्वारा 21 लाख तक के विकास कार्य बिना टेंडर के करवा सकने की घोषणा प्रमुख थी। इसके अलावा सरपंचों को विभागीय कार्य करने के लिए 16 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से यात्रा भत्ता दिए जाने, स्वतंत्रता/गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम के लिए पंचायत फंड से खर्च की सीमा 3000 रुपये से बढ़ाकर की 30,000 रुपये किए जाने, कोर्ट केसों की पैरवी के लिए वकीलों की फीस में 6 गुना तक बढ़ोतरी, जिला व उपमंडल स्तर पर कोर्ट केस के लिए वकील की फीस 1100 रुपये से बढाकर की 5500 रुपये करने, उच्च न्यायालय व उच्चतम न्यायालय में फीस को 5500 रुपये से बढ़ाकर 33,000 रुपए करने तथा ग्राम पंचायतों के समक्ष मिट्टी के भरत को लेकर आ रही समस्या पर ग्राम पंचायत द्वारा भरत (मिटटी की लागत) का प्रस्ताव पास करके भेजने पर इसका खर्च भी एस्टीमेट में शामिल करने की घोषणा की गई थी।
इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान जसकरण कंग तथा उप प्रधान वेद प्रकाश कुसुंभी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने उनकी मांगों को पूरा करने का एक अहम निर्णय लिया है जिससे एसोसिएशन के सदस्यों में खुशी की लहर है।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह, पूर्व राज्यपाल गणेशी लाल, उपायुक्त आर.के. सिंह, पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, अतिरिक्त उपायुक्त डा. विवेक भारती, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, सुरेंद्र आर्य, चेयरमैन वेद फुला, जिलाध्यक्ष भाजपा निताशा सिहाग, वरिष्ठï भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, चेयरमैन आदित्य देवीलाल, चेयरमैन देव कुमार शर्मा, पूर्व विधायक बलकौर सिंह, पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज, पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह राही, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, रतनलाल बामणिया, शीशपाल कंबोज, सिकंदर खट्टïर, प्रमोद कंबोज, मक्खन सिंह ख्योवाली, अमन चोपड़ा, मीनू बेनीवाल, वीरेंद्र तिन्ना, विजय वधवा, तरुण गुलाटी, भूपेश मेहता, गोविंद कांडा, राजेंद्र सिंह देसूजोधा, रोहताश जांगड़ा, शीशपाल कंबोज, हनुमान कुंडï्डु, सतीश जग्गा, साबरमल गुर्जर सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।