गांव बाहिया में शहीद भगत सिंह स्पोट्र्स क्लब गठित
 

Shaheed Bhagat Singh Sports Club formed in village Bahia
 
 
राज्य पुरस्कार विजेता नितिन धनूर के जन्मदिन पर लगाया रक्तदान शिविर
 
सिरसा। गांव बाहिया के बाबा रामदेव मंदिर में स्वामी विवेकानंद यूथ वेलफेयर ट्रस्ट सिरसा के तत्वावधान में शहीद भगत सिंह स्पोट्र्स क्लब के उद्घघाटन व राज्य युवा पुरस्कार विजेता समाजसेवी नितिन धनूर के जन्मदिन के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान, नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर व पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बिजली मंत्री रणजीत सिंह के पीए लैक्चरर राजकुमार बांगड़वा, मुख्य वक्ता युवा नेता सुमित मैहता, विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच विनोद सहारण, अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी रणजीत सिंह टक्कर, समाजसेवी जगदीप कंबोज व दिनेश मोरवाल रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच रुपेश कुमार ने की। इस अवसर पर सर्वसम्मति से शहीद भगत सिंह स्पोट्र्स क्लब की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें प्रधान राजेंद्र सिंह, संजीव उप्रपधान, सचिव सुरेश कुमार, खजांची सुभाष चंद्र, जबकि सदस्यों में अजय निमिवाल, आजाद सिंह, रणजीत सिंह, राहुल कुमार, प्रहलाद कुमार, सुशील राजपूत, काला टेलर व महेंद्र कुमार को शामिल किया गया है। इस मौके पर लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविर में सैकड़ों लोगों की जांच जनता हॉस्पिटल ऐलनाबाद, डा. अजीत डेंटल क्लीनिक रानियां द्वारा सैकड़ों मरीजों की आंखों, दांत के साथ-साथ सामान्य जांच, शुगर जांच की गयी। वहीं राज्य पुरस्कार विजेता नितिन धनूर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में लगाए गए रक्तदान शिविर में 32 लोगों ने स्वैच्छा से रक्तदान किया। इस मौके पर मुख्य वक्ता सुमित मेहता ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर इस प्रकार के कार्यक्रम समाज के लिए अच्छे संकेत हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग अपने जन्मदिन पर फिजूलखर्ची व दिखावा करते हंै, जिससे की समाज का कोई भला नहीं होता। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे जन्मदिन व अन्य सुअवसरों पर समाजसेवा के कार्यों को बढ़ावा दें। इस मौके पर सभी ने मिलकर मंदिर परिसर में त्रिवेणी भी लगाई।
इस मौक़े पर दीक्षित कर्मगढ़, अजीत केहरवाला सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।